18 कलाकार होने के बावजूद भी फिल्म हुई फ्लॉप, शाहरुख ने छोड़ने की जताई थी इच्छा, मगर...

बॉलीवुड फिल्म में इन दिनों कोई तो हिट जा रही है तो कोई फ्लॉप हो जा रही है. इतना ही नहीं जो फिल्में 50 से 100 करोड़ के बजट में बन रही है वह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही. लेकिन वही कम बजट में बनने वाली फिल्म में खूब कलेक्शन करके ले जा रही हैं. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी है जो कि भले ही जबरदस्त कलेक्शन ना कर पा रही हो और फ्लॉप हो रही हो. लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कहानी और एक्टर्स आज भी फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं.
फ़िल्म में 18 कलाकारों ने किया था काम
दरअसल आज हम बात कर रहे हैं साल 1993 में आई फिल्म किंग अंकल की. यह फिल्म 2 घंटा 51 मिनट की है और आपको बता दें कि इस फिल्म में 17 एक्टर्स साथ में काम किया. इन सितारों में शाहरुख खान, नगमा, जैकी श्रॉफ, सुष्मिता मुखर्जी, देब मुखर्जी, देवेन वर्मा, युनुस परवेज़, दिनेश हिंगू, दीवान सरार, बीरबल, कोका कोला, अनु अग्रवाल, परेश रावल, दलीप ताहिल, पूजा रूपरेल, निवेदिता जोशी, विवेक वासवानी और भारत कपूर जैसे सितारे मौजूद थे. बता दें कि इस फिल्म को तीन करोड़ के बजट में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म दो करोड़ की कमाई भी करने में असफल रही.
शाहरुख़ खान नहीं करना चाहते थे फिल्म में काम
लेकिन इस फिल्म से जुड़े हुए कुछ ऐसे अनसुने किस्से हैं, जोकि फिल्मी गलियारों में हर वक्त गूंजते रहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही किस्से सुनाने वाले हैं तो आपको बता दें कि शाहरुख खान ने किंग अंकल फिल्म को इसीलिए साइन किया गया था क्योंकि यह बताया गया था कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी काम करेंगे. लेकिन जब फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन, अमिताभ बच्चन को इस फिल्म में साइन नहीं कर पाए तो शाहरुख ने डायरेक्टर से पूछा कि क्या वह इस फिल्म को छोड़ सकते हैं. लेकिन इस पर राकेश रोशन ने कहा कि हां बिल्कुल, लेकिन वह इस फिल्म में उन्हें लेना पसंद करेंगे और इसी वजह से शाहरुख ने इस फिल्म में रुकने का फैसला ले लिया.
राकेश रोशन नहीं कर पाए थे अमिताभ को फिल्म में साइन
इतना ही नहीं इस फिल्म के बारे में कहा यह भी जाता है कि जैकी श्रॉफ को लीड रोल में लेने के चक्कर में अमिताभ बच्चन ने राकेश रोशन को भी नाम दे दिया था. ऐसा इसलिए क्योंकि अमिताभ फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लेना चाह रहे थे. तो वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान और नगमा के रोल के लिए गोविंदा और नीलम भी उनकी पहली चॉइस बन गए थे.


Click it and Unblock the Notifications











