#17 Years: 'खान' की एक सुपरहिट फिल्म.. सामने आया था आज का स्टार!
[फीचर] आमिर खान बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। साल 1999 में आई फिल्म 'सरफरोश' भी कुछ ऐसी ही फिल्म थी। जिसे दर्शकों ने सालों साल तक बेहद प्यार दिया। आज सरफरोश को 17 साल हो गए हैं।
फिल्म में आमिर और सोनाली बेंद्रे मुख्य किरदारों में थे। लेकिन क्या आपको याद है कि इस फिल्म में एक छोटा सा किरदार आज से स्टार नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने भी निभाया है। यह नवाजुद्दीन की डेब्यू फिल्म थी।
''शाहरूख खान- आमिर के साथ काम करना बहुत एन्जॉय किया..''
'सरफरोश' में नवाजुद्दिकी सिद्दिकी ने एक छोटा सा किरदार निभाया था। जिसमें उनका कुछ 40-50 सेकेंड का एक डॉयलोग था। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एक बार नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने बताया था कि एक सीन के दौरान वे आमिर खान के सामने अपने डॉयलोग को पूरी तरह भूल गए।

फिल्म में नवाजुद्दीन का एक 40-50 सेकेंड का डॉयलोग था, जिसे उन्हें एसीपी राथौड़ के सामने बोलना था। बहरहाल, इस सीन के लिए नवाजुद्दीन को ऑडिशन भी देना था। लेकिन उन्हें किसी ने यह नहीं बताया था कि फिल्म में एसीपी राथौड़ का किरदार और कोई नहीं बल्कि आमिर खान निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications