फ्लॉप फिल्मों की हिट हिरोइन..देखा है कभी ऐसा सुपरस्टार!
करीना कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो जब से बॉलीवुड में आई हैं लगातार सुर्खियों में रही हैं। डेब्यू के समय भी वो कहो ना प्यार है को लेकर वो सुर्खियों में रहीं और उसके बाद पहली ही फिल्म रिफ्यूजी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। उन्होंने डेब्यू अभिषेक बच्चन के साथ किया था।
आज भी 16 सालों बाद करीना कपूर का नाम सुनते ही आपको एक खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस याद आ जाती है जिन्होंने कई फिल्में की लेकिन खासकर जब वी मेट से हर किसी को दीवाना बना दिया । लेकिन अगर हम कहें तो कि आपको करीना कपूर 16 सालों से बेवकूफ ही बना रही हैं तो... चौंक गए ना।
[अभिषेक बच्चन ने की 'गलती'..हर गलती पर हुआ बंपर फायदा!]
करीना कपूर ने कई अच्छी फिल्में भी की और कई फ्लॉप फिल्में की। उनके करियर पर कभी फिल्में हिट या फ्लॉप होने का असर नहीं पड़ा। उनकी फैन फॉलोइंग पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ा।वो शायद बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस होंगी जिनकी ब्रांड वैल्यू पर इन सब का कभी कोई असर ही नहीं पड़ा।
करीना कपूर इस इंडस्ट्री में 16 साल से हैं। जी हां 16 साल और इन 16 सालों से वो सुपरस्टार भी हैं। उन्हें अपनी 'एक्टिंग' के बल पर इतने बड़े प्रोजेक्ट्स मिले हैं।आइये हम आपको याद दिला दें कि इन 16 सालों में करीना ने वाकई किया क्या है!


Click it and Unblock the Notifications