#16Years: सनी देओल ने इतना धमाका किया कि सलमान TOP 5 से भी OUT!
आज से 16 साल पहले बॉलीवुड में काफी बड़ा घमासान हुआ था। एक तरफ था सनी देओल का ढाई किलो का हाथ तो दूसरी तरफ था आमिर खान का 100 प्रतिशत परफेक्शन।
दरअसल, 16 साल पहले 15 जून को एक साथ रिलीज़ हुई थीं लगान और गदर। गदर ने रिलीज़ होते ही सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तहस नहस कर दिए थे।

उनका हैंड पंप उखाड़ने से लेकर मैं निकला ओ गड्डी लेकर तक...सब कुछ गदर था और सनी देओल की फैन फॉलोइंग का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज तक लोग फिल्म के सीक्वल की डिमांड करते हैं।
ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो अगर फिल्म आज के ज़माने में रिलीज़ की गई होती तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देती। यहां तक कि बजरंगी भाईजान से लेकर चेन्नई एक्सप्रेस तक और पीके से लेकर सुलतान तक सब धराशाई हो जाते।
वहीं आमिर खान और सनी देओल की फिल्में तो जैसे एक साथ रिलीज़ होने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। बॉलीवुड में कितनी बार ऐसा हुआ कि दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ीं भी और सुपरहिट भी हुईं, धुंआधार कलेक्शन के साथ।
जानिए 2001 के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड -


Click it and Unblock the Notifications