16 साल की इस एक्ट्रेस ने दी सबसे बड़ी हिट फिल्म, दीपिका, प्रियंका, आलिया भी नहीं दिखा पाई हैं ये कमाल

Zaira Wasim

बॉलीवुड में हर साल सैंकड़ों फिल्में बनती हैं, जिनमें से कुछ फ्लॉप तो कुछ सुपरहिट साबित होती हैं। कुछ फिल्में अपने देश में कमाल करती हैं तो कुछ फिल्मों का डंका बाहरी देशों में भी बजता है। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे जिसमें लीड रोल एक16 साल की लड़की ने निभाया था और उस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया था।

15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 912 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने दो हिट फिल्मों में काम करने के बाद बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि'सीक्रेट सुपरस्टार' है, जो 2017 में रिलीज हुई थी। उस समय महज 16 साल की जायरा वसीम ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म को आमिर खान और किरण राव ने प्रोड्यूस किया था। अद्वैत चंदन ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था और इसमें आमिर खान, मेहर विज और राज अर्जुन ने भी एक्ट किया था। इस फिल्म के कलेक्शन ने कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया था। इससे पहले फीमेल लीड वाली किसी फिल्म को इतनी बड़ी सफलता नहीं मिली थी।

सीक्रेट सुपरस्टार एक युवा लड़की की कहानी है, जिसका किरदार जायरा वसीम ने निभाया है, जो एक टैलेंटेड सिंगर है। वह निजी जिंदगी की परेशानियों के कारण अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क पहनकर YouTube पर अपने गाने के वीडियो अपलोड करती है। फिल्म में कैरेक्टर के स्ट्रगल को खूबसूरती से दिखाया गया है और दर्शकों से इस फिल्म को अपार प्यार मिला है, जिससे यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई।

सीक्रेट सुपरस्टार की सफलता के बाद, जायरा वसीम प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ द स्काई इज पिंक में नजर आईं। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज से पहले, जायरा ने अपने धर्म, इस्लाम का पालन करने के लिए एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया। उनके करियर की शुरुआत 2016 में ब्लॉकबस्टर दंगल से हुई और बाद में उन्होंने सीक्रेट सुपरस्टार (2017) और द स्काई इज़ पिंक (2019) में काम किया।

More from Filmibeat

Read more about: zaira wasim
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X