वीर ज़ारा के 15 साल - ऐश्वर्या राय के लिए लिखी गई थी फिल्म, शाहरूख खान ने करवा दिया था रिप्लेस
शाहरूख खान, रानी मुखर्जी और प्रीती ज़िंटा स्टारर वीर ज़ारा ने आज 15 साल पूरे कर लिए हैं। ये फिल्म यश चोपड़ा की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है क्योंकि ये हर लिहाज़ से परफेक्ट थी। फिल्म से जुड़ी यादें रानी मुखर्जी और प्रीती ज़िंटा ने अपने ट्विटर पर शेयर कीं।
वीर ज़ारा में सामिया सिद्दीकी का किरदार एक पाकिस्तानी एक्टिविस्ट आसमां जहांगीर पर आधारित था। ये किरदार खासतौर से ऐश्वर्या राय के लिए लिखा गया था। ऐश्वर्या इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं।

लेकिन शाहरूख खान ने मजबूर होकर यश चोपड़ा पर दबाव डालकर फिल्म से ऐश्वर्या राय को रिप्लेस करवा दिया था। कारण था सलमान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप के बाद वो कुछ ऐसा नहीं करना चाहते थे जिससे सलमान नाराज़ हों।
वहीं दूसरी तरफ, इस फिल्म की शूटिंग से पहले, ऐश्वर्या राय और शाहरूख खान चलते चलते की शूटिंग कर रहे थे जहां सेट पर पहुंचकर सलमान खान ने काफी तमाशा किया था। इसलिए शाहरूख ने ऐश्वर्या के साथ काम ना करने में ही बेहतरी समझी थी।
वीर ज़ारा, बॉलीवुड की सबसे क्लासिक फिल्मों में शुमार हुई थी और फिल्म ने उस साल काफी अवार्ड्स अपने नाम किए थे।


Click it and Unblock the Notifications
