#15Years: उस दिन के बाद से मेरा शाहरूख और सलमान का नशा उतर गया!
दो बातें पहले ही साफ कर देते हैं - पहली ये कि ये पोस्ट एक निजी राय है और दूसरी ये कि शाहरूख और सलमान के हम आज भी उतने ही बड़े फैन है।
बॉलीवुड रोमांस के नाम पर सबसे पहले ज़ेहन में क्या आता है?? एक 90 के दशक वाले के लिए? DDLJ?? मैंने प्यार किया?? हम आपके हैं कौन?? और थोड़ा बाद वालों के लिए कुछ कुछ होता है।

हालांकि, जब ये फिल्में आईं यानि कि DDLJ के वक्त, मेरी उम्र 5 साल, मैंने प्यार किया के वक्त तो खैर मम्मी के अंदर थे और हम आपके हैं कौन के वक्त 4 साल के थे।
ले देकर बची कुछ कुछ होता है लेकिन उस वक्त भी केवल आठ साल के थे। खैर, रोमांस का नाम लेते ही उस दौर में एक फिल्म के आगे मेरे लिए शाहरूख सलमान सब फेल हो जाते थे - तुझे मेरी कसम।
वो दौर ही ऐसा था शायद। अब देखिए था इस पिक्चर में कुछ भी नहीं। क्यूट सा कॉलेज रोमांस था। पहले अमिताभ बच्चन के साथ पार्कर पेन के एड में दिखने वाली लड़की थी और एकदम नॉर्मल सा दिखने वाला एक लड़का।
लेकिन उनके रोमांस की जो मासूमियत थी वो दिल छू गई। बाद में दोनों गायब हो गए। अक्सर उन्हें ढूंढने की कोशिश करते थे। लेकिन तब इंटरनेट इतना था नहीं। फिर अचानक मस्ती में दिखे। दोनों साथ। फिर देखकर मज़ा आया। और फिर आई एक और फिल्म जिसके बारे में हर पागल ही जानता होगा - तेरे नाल लव हो गया।
पता चला कि उस लड़के और लड़की ने शादी कर ली। वो तुझे मेरी कसम वाले। और मज़ा तब आया जब ये पता चला कि इनका रोमांस तब से चालू था लेकिन सबको बेवकूफ बना गए। भईया सही में रोमांस हो तो ऐसा हो वरना नहीं हो।


Click it and Unblock the Notifications













