15 Years of Kal Ho Naa Ho: शाहरुख खान क्यों हैं रोमांस किंग? शक है, तो ये फिल्म जरूर देंखे
हंसो, जियो, मुस्कराओ.. क्या पता कल हो न हो..
शाहरूख खान के चाहने वालों को भले ही 'कल हो न हो' ने खूब रूलाया है। लेकिन उसी इमोशन का जादू है कि दर्शकों ने आज तक इस फिल्म को दिल में बसा कर रखा है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इस सुपर रोमांटिक फिल्म को आज 15 साल पूरे हो गए हैं। लेकिन कोई शक नहीं कि आज भी यह फिल्म हमारे लिए उतनी ही खास और दिल के करीब है।
शाहरूख, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान की इस फिल्म में प्यार को काफी इमोशनल ढ़ंग से पेश किया था। क्या पता कल हो न हो, इसीलिए जो करना है आज इसी पल करना चाहिए। फिल्म के निर्माता करण जौहर भी इसे अपनी खास फिल्मों में मानते हैं।

खैर, शाहरुख खान रोमांस के किंग क्यों माने जाते हैं.. यदि किसी को शक हो.. तो ये फिल्म उन्हें जरूर देखनी चाहिए। फिल्म में शाहरुख की एंट्री से लेकर क्लाईमैक्स तक.. उनकी हर अदा और डॉयलोग में रोमांस है। जाहिर है इस फिल्म में अमन का किरदार शाहरुख से बेहतर कोई नहीं निभा सकता था।


Click it and Unblock the Notifications











