एक फिल्म..सबसे बड़ी हिट...साथ ही सनी देओल के डॉयलग्स का बोनस!
सनी देओल का डॉयलग्स बोलते ही दिमाग में एक साथ कई फिल्में आ जाती हैं आखिर सनी देओल की फिल्म का दूसरा मतलब ही है मारधाड़ और डॉयलग्स है।
[5 सालों तक बनी फिल्म...15 सालों से है बेस्ट!]
सनी देओल की और बॉलीवुड की सबसे ज्यादा हिट फिल्म के रीलिज हुए आज 15 साल हो गए। जी हां हम बात कर रहे हैं सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर की । गदर आज से ठीक 15 साल पहले रीलिज हुई थी। शायद आपको याद ना हो या पता ना हो लेकिन गदर और आमिर खान की लगान एक ही दिन रीलिज हुई थी जिसे बॉलीवुड का सबसे बड़ा क्लैश माना जाता है।

क्रिटिक्स ने तो लगान को काफी सराहा था लेकिन दर्शकों ने गदर को लगान से कहीं ज्यादा पसंद किया। फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म के गाने से लेकर फिल्म के डॉयलग्स तक लोगों के जुबान पर चढ़ गए थे और आज तक चढ़े ही है।
फिल्म में सनी देओल, अमरीश पुरी और अमीषा पटेल के अलावा भी हर कैरेक्टर के डॉयलग्स एक पर एक थे। आप भी आगे की स्लाइड्स पर देखिए गदर के सबसे बेहतरीन डॉयलग्स।
गदर के 15 साल


Click it and Unblock the Notifications