15 YEARS: इस स्टार ने रिजेक्ट की थी 'धूम'- और विलेन बनकर जॉन अब्राहम ने मचाया तहलका
आज जबकि यशराज बैनर की फिल्म 'वॉर' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। हर तरह फिल्म के एक्शन की चर्चा है। लेकिन याद दिला दें, बॉलीवुड की सबसे सफल एक्शन सीरीज़ की शुरूआत आज ही के दिन 15 साल पहले हुई थी। जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'धूम'.. यशराज बैनर तले बनी यह फिल्म दर्शकों के लिए बिल्कुल नया फ्लेवर थी और इसी कारण फिल्म 2004 की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक थी। फिल्म को इसके संस्पेंस, एक्शन, स्टंट और स्टाइल के लिए भी आज भी याद किया जाता है।

बॉलीवुड में आम तौर पर किसी निगेटिव किरदार को लीड नहीं माना जाता। लेकिन धूम के साथ यह बदलाव आया। फिल्म में निगेटिव रोल में दिखे जॉन अब्राहम को देखकर दर्शक क्रेजी हो गए। इस फिल्म के बाद खासकर बाइक्स का क्रेज एक बार फिर सिर चढ़कर बोलने लगा। बाइक्स को इस स्टाइल के साथ पहली बार पेश किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











