24 घंटे में बनकर हुई तैयार, 14 डायरेक्टर्स और 30 से ज़्यादा थे स्टार्स, जानिए कौन सी है ये फ़िल्म

अक्सर किसी भी फिल्म को अगर बनाया जाता है तो उसमें महीना और साल लग जाते हैं। एक फिल्म को बनाने के लिए कहानी, शूटिंग लोकेशन और तमाम तरीके के इक्विपमेंट से लेकर कास्ट और क्रू होना बहुत ही जरूरी है। किसी भी फिल्म में एक परफेक्ट शॉट लेने के लिए कई घंटे शूट करना पड़ता है। लेकिन कोई फ़िल्म कुछ घंटों में ही बन जाए, ये शायद असम्भव लग सकता है। दरअसल हम सिनेमा के इतिहास में एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करेंगे जो कि सिर्फ 24 घंटे में बनकर तैयार हो गई। इस फिल्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया।
24 घंटे में बनी फिल्म को मिला गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल आज हम बात कर रहे हैं फिल्म स्वयंवरम की। जिसको मूल रूप से तमिल भाषा में बनाया गया था। आज हम आपको इसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल इस फिल्म की जब शूटिंग हो रही थी तो इसके सेट पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम से दो लोग भी शामिल हुए। वह सभी लोग इस बात पर नजर रख रहे थे कि किस सीन को शूट करने में कितना समय लगा।
14 डायरेक्टर्स के अलावा 30 से ज़्यादा थे स्टार्स
स्वयंवरम को 16 जुलाई साल 1999 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को 14 डायरेक्टर्स ने मिलकर बनाया और एक दो नहीं बल्कि 30 से ज्यादा लीड सितारे भी नजर आए थे। फिल्म के अंदर विजय कुमार, मंजुला विजय कुमार, सत्यराज, रोजा, मंसूर अली खान, प्रभु देवा, कस्तूरी, कार्तिक, सेंथिल, और रम्भा जैसे कई सितारे शामिल हुए थे। बता दे की 3 घंटे की इस फिल्म को तकरीबन 24 घंटे में शूट कर दिया गया था।
ऐसा शूट हुई थी 24 घंटे में 3 घंटे की फिल्म
स्वयंवरम के प्रोड्यूसर गिरधारी लाल नागपाल ने 19 अस्सिटेंट डायरेक्टर्स, 19 कैमरामैन और 36 असिस्टेंट कैमरामैन के साथ-साथ 14 हीरो और 14 हीरोइन के अलावा दर्जनों विलेन के साथ में इस फिल्म की शूटिंग की। शूटिंग के वक्त सेट पर 15 फिल्म यूनिट मौजूद थी। एक स्टील फोटोग्राफर और 1483 एक्स्ट्रा कलाकार भी मौजूद थे। इस फिल्म के लिए नागपाल ने कई महीनो तक प्लानिंग की और कोई भी स्क्रिप्ट तैयार नहीं की। स्क्रिप्ट के बिना ही फिल्म के सितारों को इस सीन को समझाया गया और रिहर्सल के बाद में शूट किया गया। सेट पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ-साथ लंबा बुक का रिकॉर्ड के भी रिप्रेजेंटेटिव शामिल हुए।
फिल्म की 11 हिस्सों में बांट दी गई थी स्क्रिप्ट
इस बात को जानकर आपको हैरानी होगी कि 24 घंटे के अंदर इस फिल्म की शूटिंग से लेकर रशेज डेवलपमेंट, एडिटिंग, डबिंग और री रिकॉर्डिंग के साथ-साथ फाइनल मिक्सिंग तक हो गई थी। 24 घंटे में एक पूरी फिल्म बनकर तैयार हो गई थी। इस स्वयंवरम फिल्म की स्क्रिप्ट को 11 हिस्सों में बांट दिया गया था। हर एक डायरेक्टर को एक-एक हिस्से को शूट करना था। सभी डायरेक्टर्स ने एक ही दिन में अलग-अलग लोकेशन पर शूट कर लिया। डायरेक्टर सुंदर सी ने इस बारे में बताया की फिल्म शूट करने से पहले सभी डायरेक्टर्स ने साथ में बैठकर प्लानिंग की और यह डिसाइड किया कि किस सीन को कैसे और कितने समय में शूट करना है। इस तरह से 24 घंटे में स्वयंवरम फिल्म को तैयार किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











