14 अप्रैल तक लॉकडाउन, बॉलीवुड के इन सितारों को भुगतना पड़ेगा खामियाज़ा-डीटेल रिपोर्ट
कोरोना महामारी के चलते बॉलीवुड व फिल्म इंडस्ट्री को करोड़ों रुपये की चपत लगी है। फरवरी के अंत से ही फिल्मों को नुकसान होना जारी हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए 21 का पूरे भारत में लॉकडाउन लगा दिया है। ऐसे में 14 अप्रैल तक तो साफ है कि कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी। रही बात 14 अप्रैल के बाद की तो, उसके बाद तक हालात सामान्य होने में कई महीनों का समय लगेगा।
ऐसे में अप्रैल में जाह्नवी कपूर की गुंजन सक्सेना समेत कई फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ जाएगी। खैर कोरोना का कहर लंबा देखने को मिलेगा। इस वजह से बॉलीवुड के तमाम सितारों को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications











