#13 साल..बचपन में ही इस सुपरस्टार' ने दिखाया था 'शानदार' करियर का ट्रेलर!
शाहिद कपूर की पहली फिल्म इश्क विश्क के रीलिज हुए आज 13 साल हो गए। मतलब साफ है कि शाहिद कपूर के भी इंडस्ट्री में 13 साल पूरे हो गए।जी हां शाहिद कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम इसी फिल्म के साथ रखा था।वो बचपन में दिल तो पागल है और ताल में बैगग्राउंड डांसर रह चुके हैं जो उनके फिल्मी करियर का ट्रेलर था।
फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही शाहिद एक तो अपने क्यूट और चॉकलेटी लुक के कारण चर्चा में आए तो दूसरा कारण था करीना कपूर से अफेयर। शाहिद और करीना का अफेयर उस समय खूब सुर्खियां बनती थी जैसे आज रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बनती हैं।
[सलमान खान के 'सुपर शर्मा' की सुपरक्यूट तस्वीरें!]
इसके अलावा भी शाहिद के करियर में कई अप डाउन आए लेकिन शाहिद कपूर आगे बढ़ते गए।उन्हें फिल्में भी मिलती रही और जो उन्हें अच्छा लगा वो करते गए।शाहिद कपूर सिर्फ करीना ही नहीं कई और एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहे।लेकिन इतना जरूर है कि अभी तक उनका करियर 'शानदार' रहा।
खैर, जो भी हो फिलहाल मुद्दे की बात है की शाहिद कपूर की फिल्म उड़ता पंजाब रीलिज के लिए तैयार है। फिल्म में वो रॉकस्टार की भूमिका में है जो ट्रेलर में तो बहुत ही अच्छी लग रही है। देखिए 13 सालों में कैसा रहा शाहिद कपूर का सफर


Click it and Unblock the Notifications