'बच्चन' के साथ फ्लॉप एंट्री..अक्षय के साथ सुपरहिट जोड़ी..सलमान तो सबसे 'खास'!
कैटरीना कैफ पिछले 13 सालों से लगातार बॉलीवुड में एक्टिव हैं। वो लगातार लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। दरअसल कैटरीना कैफ की पहली फिल्म बूम आज ही के दिन 2003 में रिलीज हुई थी और कैटरीना कैफ की बॉलीवुड में एंट्री भी आज ही हुई थी।
[OMg! सुपरस्टार दीपिका पादुकोण को ये क्या हो गया है.. Noooo]
कैटरीना कैफ को बॉलीवुड में आए 13 साल हो गए। इस दौरान वो कई एक्टर्स के साथ काम की। कुछ के साथ उनकी जोड़ी हिट रही तो हाल में आए एक्टर्स के साथ लोगों ने उन्हें कुछ खास पसंद नहीं किया। वैसे देखिए किन एक्टर्स के साथ कैटरीना की जोड़ी खूब जमीं।
अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ ने खूब फिल्में की और अक्षय के साथ उनकी लगभग हर फिल्म हिट हुई। लोगों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया था। नमस्ते लंदन, वेलकम, सिंह इज किंग सहित कई सुपरहिट फिल्में इस जोड़ी ने दी।

भले अमिताभ बच्चन के साथ पहली फिल्म आने के बाद भी फिल्म ऐसी थी कि दर्शकों ने नकार दी लेकिन उसके बाद सलमान खान ने कैटरीना के करियर का जिम्मा उठाया । दोनों को फिल्मों में भी साथ में खूब पसंद किया गया। मैने प्यार क्यों किया, एक था टाइगर में तो लोगों ने पसंद किया।दोनों की अगली आने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है होगी।
रणबीर कपूर के साथ कैटरीना कैफ की फिल्में और अफेयर दोनों ही सुर्खियां बनी रहीं। अब जब दोनों का ब्रेकअप हो गया तो भी दोनों के बारे में आए दिन कोई ना कोई खबरें आते रहती हैं।
ऋतिक रोशन के साथ कैटरीना कैफ जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और बैंग बैंग जैसी सुपरहिट फिल्में कर चुकी हैं। दोनों को साथ में फैन्स ने खूब पसंद किया था। दर्शक भी आगे दोनों को साथ में देखना चाहते हैं।
शाहरूख खान के साथ कैटरीना कैफ जब तक है जान में आई थीं। जब तक है जान एक रोमांटिक फिल्म थी लेकिन इसके बाद दोनों साथ नहीं दिखे लेकिन फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सैफ अली खान के साथ कैटरीना कैफ रेस में और फैंटम में साथ काम कर चुकी हैं। रेस में दोनों को बहुत पसंद किया गया था साथ में लेकिन फैंटम में दोनों की जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की बेहतरीन आइटम डांस करने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। चिकनी चमेली से लेकर काला चश्मा तक कई हिट डांसिंग नंबर्स दे चुकी हैं।
कैटरीना कैफ एक्टिंग या डांसिंग ही नहीं अपनी फैशन सेंस और स्टाइल के लिए भी काफी पॉपुलर हैं । हर कॉलेज जाने वाली लड़कियां उन्हें फॉलो करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications






