..................... 12th fail shraddha aka medha shankar talks about fear of casting couch - Hindi Filmibeat

12th फेल की श्रद्धा की कास्टिंग काउच के कारण हो गई थी ऐसी हालत... फिल्म हिट होते ही सब भूलीं

medha shankar, vikrant Massey, 12th fail

विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई। इसके बाद में यह फिल्म काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है और आपको बता दें कि इस फिल्म में श्रद्धा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मेधा शंकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में आ चुकी है। उनकी फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ती चली जा रही है।

अगर हम आपको मेधा शंकर के बारे में बताएं तो उन्होंने फैशन मैनेजमेंट प्रोग्राम में NIFT से मास्टर्स की डिग्री हासिल की। इतना ही नहीं इससे पहले उन्होंने बीकॉम में बैचलर की डिग्री प्राप्त की है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह नोएडा से ताल्लुक रखती है और इंडस्ट्री में कई बार कास्टिंग काउच की खबरें उन्होंने सुनी थी।

मेधा शंकर ने बताया कि जब उन्होंने दिल्ली में मॉडलिंग की शुरुआत की तो वह अपनी दोस्त के साथ में उसी जगह पर काम किया करती थी जहां पर वह लड़की किया करती थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्हें किसी दूसरे इंसान पर भरोसा ही नहीं था। मेधा शंकर ने यह भी बताया कि जब वह मुंबई में पहुंची तो उन्हें कास्टिंग काउच का बहुत ज्यादा डर लगा और इसी वजह से वह बहुत ही ज्यादा सचेत होकर इंडस्ट्री में आई थी।

मेधा शंकर इसी के आगे बताती है कि इसी के चलते उन्हें अपने माता-पिता को इस चीज के लिए मनाने में काफी ज्यादा मुश्किलें आई। हालांकि वह एक्टर नहीं बल्कि रील लाइफ में एक डॉक्टर बनना चाहती थी। मेधा शंकर एक मल्टी टैलेंटेड लड़की है और क्लासिकल डांस में वह ट्रेंड हो चुकी है।

मेधा शंकर को गाने का भी काफी शौक है और उन्होंने कालेज के समय शॉर्ट फिल्म में भी काम किया हुआ है। मेधा शंकर ने फिल्म शादीस्तान में अर्शी का किरदार निभाया और यहीं से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी दौरान एक इंटरव्यू के वक्त उन्होंने कास्टिंग काउच कभी जिक्र कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X