..................... 12th fail director vidhu vinod chopra love story with anupama chopra - Hindi Filmibeat

24 में हुई पहली शादी, 7 साल में हुआ तलाक, फिर 38 साल की उम्र में 14 साल छोटी लड़की से की तीसरी शादी

12th fail vidhu Vinod Chopra

विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल पिछले दिनों काफी चर्चा का विषय बनी रही। बता दे कि इस फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा है। बता दे कि वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने अपने जीवन में तीन शादियां की। डायरेक्टर की तीसरी पत्नी अनुपमा चोपड़ा एक मशहूर पत्रकार और समीक्षक है। दोनों ने 1990 में शादी की और दोनों की लव स्टोरी भी काफी बेहतरीन है।

दरअसल विधु विनोद चोपड़ा ने 1976 में रेणुका सलूजा के साथ में शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया में पढ़ाई करते दौरान हुई। कुछ वक्त बाद दोनों ने शादी कर ली और 7 साल बाद तलाक हो गया। डायरेक्टर ने बाद में शबनम सुखदेव नाम की एक महिला के साथ दूसरी शादी की। 4 साल में दोनों का तलाक हुआ और उनसे डायरेक्टर को एक बेटी है जिसका नाम ईशा विनोद चोपड़ा है।

दूसरी शादी टूटने के बाद विधु विनोद चोपड़ा की मुलाकात अनुपमा चोपड़ा से हुई। 1 साल के भीतर ही उन्होंने शादी रचा ली। दोनों की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। दोनों की पहली मुलाकात एक इंटरव्यू में हुई और दोनों के प्यार की शुरुआत तकरार से हुई। दरअसल अनुपमा ने निर्देशक को नया फिल्ममेकर समझ कर उनसे अजीबोगरीब सवाल कर दिए और विधु विनोद चोपड़ा उनसे इसके चलते नाराज हो गए।

डायरेक्टर के साथ अपने पहले इंटरव्यू के बाद अनुपमा चोपड़ा पढ़ाई करने के लिए विदेश चली गई। लेकिन जब डायरेक्टर की फिल्म परिंदे पर्दे पर आई तो अनुपमा भी खुद उनके काम की दीवानी हो गई थी। बाद में अनुपमा की मन कामना चंद्रा ने निर्देशक के साथ में फिल्म 1942: ए लव स्टोरी में काम किया। यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। डायरेक्टर ने अनुपमा चोपड़ा को इंप्रेस करने के लिए फिल्म करीब बना डाली।

विधु विनोद चोपड़ा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म करीब अपनी पत्नी अनुपमा चोपड़ा के लिए बनाई थी। इस फिल्म में हीरोइन उनकी पत्नी के किरदार को पर्दे पर दिखाती नजर आती है और हीरोइन की मां उनकी असली सास है। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। विधु विनोद चोपड़ा ने अनुपमा चोपड़ा के साथ 1990 में शादी की और अब उनके तीन बच्चे भी हैं।

Read more about: 12th fail vidhu vinod chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X