12वीं फेल की एक्ट्रेस मेधा शंकर को फेसबुक के जरिए मिली थी पहली फिल्म, ऐसे चमकी किस्मत

हाल ही में विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल रिलीज हुई है। जिसने पहले तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और अब ओटीटी पर रिलीज होने के बाद में सभी को यह फिल्म इंप्रेस कर रही है। फिल्म में मेधा शंकर ने लीड किरदार निभाया है और आपको बता दें कि इसके बाद में वह रातों-रात नेशनल क्रश बन चुकी है।
ब्रिटिश सीरीज में भी नजर आ चुकी है मेधा शंकर
लेकिन आपको बता दें कि 12th फेल में मेधा शंकर ने पहली बार काम नहीं किया है। दरअसल इससे पहले वह एक ब्रिटिश सीरीज और एक फिल्म में काम कर चुकी है। मेधा शंकर ने साल 2021 में फिल्म शादीस्थान से बॉलीवुड डेब्यू किया और यह उनकी पहली फिल्म थी।
फेसबुक से मेधा शंकर को मिली पहली फिल्म
दरअसल मेधा शंकर ने यह बताया था कि उन्हें शादीस्थान फिल्म फेसबुक के जरिए प्राप्त हुई थी। उन्होंने साल 2018 में फेसबुक पर अपनी तस्वीर शेयर की। जहां पर एक्ट्रेस ने प्लेनेट बॉलीवुड को यह बताया कि शादी स्थान की कास्टिंग कर रही है राज सिंह चौधरी ने उनका फेसबुक प्रोफाइल देख लिया और बीचम हाउस के फोटो भी मिल गए थे।
लारा दत्ता ने मेधा शंकर की खूब की तारीफ
मेधा शंकर के साथ में बीचम हाउस के दौरान लारा दत्ता ने भी काम किया और बता दें कि राज सिंह चौधरी की वह बचपन की दोस्त है। राज ने लारा दत्ता को फोन मिलाया और मेधा के बारे में सवाल किया। तो वही लारा दत्ता ने भी मेरा शंकर की एक्टिंग की काफी तारीफ की और उनका नाम का भी सुझाव दे दिया था।
डॉक्टर बनना चाहती थी मेधा शंकर
इसके बाद ही राज सिंह चौधरी ने मेधा को शादीस्थान के ऑडिशन के लिए बुलाया और उनको चुन लिया था। मेधा शंकर पहले तो डॉक्टर बनना चाहती थी। हालांकि बाद में कॉलेज में एक दोस्त के कहने पर उन्होंने उसकी शॉर्ट फिल्म के लिए ऑडिशन दे दिया। इसी के बाद एक्टर बनने की इच्छा उन में जाग गई और वह एक डांसर भी है। यह गुण उन्हें मां रचना से विरासत में मिला। एक्ट्रेस किम डांस कोरियोग्राफर हुआ करती थी। हालांकि अब वह इस दुनिया में नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications














