फिल्मों के लिए लाखों की रकम को मारी ठोकर, गर्लफ्रेंड से ली पॉकेट मनी, अब इस एक्टर ने दी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म

vikrant massey 12th fail

Vikrant Massey Struggle Story: फिल्मी दुनिया में आउटसाइडर्स को स्टार किड्स से कहीं ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। हर किसी एक्टर को संघर्ष करना पड़ता है और कुछ ऐसे होते हैं जो कि बाद में बुलंदियों को छूते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद हाल ही में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी। दरअसल हम बात कर रहे हैं '12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी की।

विक्रांत मैसी ऐसी आज के वक्त में बॉलीवुड का जाना माना नाम बन चुके हैं। वह महाराष्ट्र के छोटे से शहर नागभीड में अपने दिन गुजर रहे थे। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर अपना करियर चुना। कोरियोग्राफर से टीवी स्टार बने और फिर बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर बन गए। एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें गर्लफ्रेंड से पॉकेट मनी लेनी पड़ी।

विक्रांत मैसी एक शानदार एक्टर होने के साथ-साथ एक मशहूर डांसर भी हैं। 7 साल की उम्र से ही उन्हें थिएटर और डांस का बहुत शौक रहा। उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डाबर के साथ में भी काम किया। डांस करते-करते उन्हें टीवी में काम करने का मौका मिला। उन्होंने 'धूम मचाओ धूम' शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में बालिका वधू और कुबूल है जैसे शोज में भी नजर आए।

विक्रांत मैसी को असल पहचान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज मिर्जापुर और क्रिमिनल जस्टिस से मिली थी। 24 साल की उम्र में ही वह टीवी के जाना माना नाम बन गए थे। वह 35 लाख रुपए महीने के कमा रहे थे। लेकिन वह टीवी में बंधकर नहीं रहना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने लाखों का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ फिल्मों में काम किया। जब उनकी सारी सेविंग्स खत्म हुई तो गर्लफ्रेंड शीतल से पॉकेट मनी ली। हालांकि उनकी मेहनत रंग लाई और आज वह बॉलीवुड के जाने-माने सितारे बन चुके हैं। उन्होंने अपनी ही गर्लफ्रेंड शीतल से शादी की।

More from Filmibeat

Read more about: vikrant massey 12th fail
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X