Singh Is Kinng के 12 साल: 'अक्षय कुमार के साथ मेरी बॉण्डिंग फिल्मों से परे है'- विपुल शाह
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ़ स्टारर फिल्म 'सिंग इज़ किंग' की रिलीज हुए आज 12 साल पूरे हो रहे हैं। अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन तले यह फिल्म अभी भी दुनियभर के सिनेमा प्रेमियों के बीच वही ताजगी, स्वैग और हास्य बिखेर रही है। खासकर अक्षय कुमार की कॉमेडी के लिए फिल्म को आज भी लोग याद करते हैं।
फिल्म में सभी पहलूओं पर ध्यान दिया गया था। एक बेहतरीन कथानक और निर्देशन के साथ, शानदार प्रदर्शन, खूबसूरत लोकेशन और संगीत। फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, सोनू सूद, ओम पुरी, जावेद जाफरी और रणवीर शौरी मुख्य किरदारों में नजर आए थे।

12 साल पूरे करने वाली फिल्म और सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ उनके जुड़ाव के बारे में, विपुल शाह कहते हैं, "हमारा बॉण्डिंग फिल्मों से परे है। हमने अब तक छह फिल्मों में साथ काम किया है और बड़ी सफलता मिली है। हमारे पास 'सिंग इज किंग' पर काम करने का समय एक अद्भुत था। मुझे विश्वास नही होता, 12 साल हुए है लेकिन फिल्म अभी भी हास्य और स्वैग का एक ताजा टुकड़ा है। यह सफर अक्षय के साथ शानदार और सफल रहा है।"
सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि विपुल शाह और अक्षय कुमार का हिट सहयोग अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बजता रहा है। अक्षय-कैटरीना की हिट जोड़ी के अलावा, फिल्म का टाइटल ट्रैक अभी भी बहुतों की यादों में बसा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











