इस साउथ एक्टर की शादी में शामिल होने पहुंचे थे 12000 फैंस, सोने-चांदी की 1 करोड़ की साड़ी में सजी थी दुल्हन

Jr NTR Wedding: साउथ की सुपरस्टार जूनियर एनटीआर तेलुगू सिनेमा के एक जाने माने एक्टर है। बता दें कि 20 सालों में उन्होंने अभी तक काफी सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। हालांकि वहअपने विनम्र स्वभाव के लिए भी काफी पसंद किए जाते हैं। आज हम आपको उनकी शादी से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं।
जूनियर एनटीआर की शादी पूरे शहर का चर्चा का विषय बन गया था क्योंकि इसमें 3000 मेहमानों के साथ एक बहुत ही भव्य आयोजन किया गया था। देखा गया कि एक्टर्स लव मैरिज करना पसंद करते हैं और उन्होंने अरेंज मैरिज की। एक्टर ने एक मशहूर बिजनेसमैन की बेटी प्रणीति लक्ष्मी के साथ में शादी की। वह नरने श्रीनिवास राव नाम के एक बिजनेसमैन की बेटी है।
जूनियर एनटीआर की शादी 2011 में एक पारंपरिक समारोह के दौरान हुई और बाद में इन्होंने एक भव्य रिसेप्शन दिया था। उस दौरान उनकी शादी पर 100 करोड़ का खर्चा आया था और इसमें 3000 से ज्यादा मेहमान आए थे। सीताराम जूनियर एनटीआर की पत्नी ने सोने और चांदी की बनी हुई खूबसूरत साड़ी पहनी थी जिसकी कीमत एक करोड रुपए की थी।
जूनियर एनटीआर की शादी का मंडप 18 करोड़ में सजा था और यह साउथ इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादियों में शामिल है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर की शादी में सेलिब्रिटी मेहमानों के अलावा 12000 फैंस भी शामिल हुए थे। कुल मिलाकर उनकी शादी में 15000 लोग शामिल हुए थे। इसी के अलावा देशभर के उद्योगपति और राजनेता भी उन्हें आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर की उम्र शादी के वक्त 26 साल की थी और उनकी पत्नी लक्ष्मी की उम्र 19 साल की थी। दोनों की उम्र में 7 साल का अंतर है। दोनों की शादी को 13 साल हो चुके हैं और आपको बता दें कि दोनों के दो बेटे भी हैं। जिनका नाम अभि राम और भार्गव राम है।


Click it and Unblock the Notifications



