102 Not Out! पहली बार नहीं, अक्षय से लेकर सलमान तक, कर चुके हैं ये काम
Recommended Video

हाल ही में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की आने वाली फिल्म 102 नॉट आउट का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर में पिता और बेटे की एक ऐसी कहानी देखने को मिल रही है, जो पहले कभी नहीं दिखी। इस ट्रेलर में हंसते खेलते बेहद गहरा मैसेज दिया गया है। वहीं बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स इस फिल्म में कॉमेडी करते दिख रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर के पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं।
[HappyB'day Akshaye: लगातार फ्लॉप फिल्में, फिर भी सुपरहिट, एकदम हटके अंदाज]
लंबी उम्र तक जिंदा रहने का रिकॉर्ड तोड़ने की इच्छा रखने वाले पिता अपने बोरिंग बेटे के साथ रहते हैं और वे खुल कर जिंदगी जीने में विश्वास रखते हैं। फिल्म के पूरे ट्रेलर में कॉमेडी और हंसी मजाक हो रहा है, लेकिन अमिताभ बच्चन ने सिर्फ एक डायलॉग बोलकर फिल्म को अलग ही मोड़ दे दिया है। ट्रेलर के आखिर में अमिताभ बच्चन कहते हैं कि "बच्चे जब नालायक हो जाएं तो उन्हें भूल जाना चाहिए, बस उनका बचपन याद रखना चाहिए।"

इस फिल्म में पिता और बेटे का एक अनोखा ही बॉन्ड देखने को मिलेगा। वहीं सिर्फ ये फिल्म ही नहीं बॉलीवुड में इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में देखने को मिली हैं। जिसमें पिता और बेटे का एक रिश्ता कुछ अलग ही तरीके से दिखाया गया है। आगे जानें बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications