अजय देवगन पर 1000 करोड़ का दांव, 2019 से लेकर 20 तक बुक, ताबड़तोड़ 10 फिल्में
2018 बस खत्म होने को है और आ रहा है 2019.. जिस तरह 2018 कई नए ट्रेंड और सप्राइजेज से भरा रहा है वैसा ही कुछ आने वाला साल भी नजर आ रहा है। 2019 में हर सुपरस्टार की बड़ी-बड़ी फिल्में लाइन से लगी हैं। साल की शुरूआत में ही सलमान खान धमाका करने वाले हैं तो अक्षय कुमार ने 15 अगस्त बुक कर लिया है। दूसरी तरफ अजय देवगन भी पीछे नहीं है। ऐसा मालूम होता है कि 2019 पूरा का पूरा अजय देवगन के नाम होने वाला है।
[अक्षय कुमार से टक्कर लेगें 'बाहुबली', 2019 का महाक्लैश, आ गई साहो की रिलीज डेट]
दरअसल, अजय देवगन ने आने वाले साल 2019- 20 के लिए बुकिंग करा ली है। उनकी एक के बाद एक कई फिल्में लाइन में हैं। खास बात ये है कि हर फिल्म में अजय देवगन अलग-अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। कुल मिला कर आने वाले 2 सालों में अजय देवगन की लगभग 10 फिल्में आ सकती हैं। इनमें से ज्यादातर फिल्में तो एकदम फाइनल हैं लेकिन अभी कुछ फिल्मों को लेकर सिर्फ खबरें ही आई हैं।

बताया तो यहां तक जा रहा है कि इन सभी फिल्मों को लेकर अजय देवगन पर करीब 1000 करोड़ का दांव लगा हुआ है। हो भी क्यों न अजय देवगन बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं जिनके होने भर से ही फिल्म हिट मान ली जाती है। फिर अजय देवगन अपनी बेहतरीन फिल्म च्वाइस को लेकर भी जाने जाते हैं। तो चलिए इसी बात पर आपको आगे बताते हैं कौन-कौन सी हैं वो 10 फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications