..................... जब ऐश्वर्या राय की फिल्म गुजारिश पर सलमान खान ने निकाला था गुस्सा | 10 years of Guzaarish - Salman Khan Said Nasty Things About Aishwarya Rai's This Film - Hindi Filmibeat

जब ऐश्वर्या राय की फिल्म पर सलमान खान ने मारा था ताना-"इस फिल्म को तो कुत्ता भी देखने नहीं गया"

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुजारिश' को आज 10 साल पूरे हो चुके हैं। ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर यह फिल्म चर्चा में तो खूब रही थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, इस फिल्म से ही संजय लीला भंसाली और सलमान खान के बीच ऐसी तकरार शुरु हुई थी, जो सालों तक चली।

दरअसल भंसाली ने अपनी फिल्म 'गुजारिश' में सलमान खान की जगह ऋतिक रोशन को लिया था, तो सलमान काफी खफा हो गए थे और उन्होंने फिल्म का काफी मजाक उड़ाया था।

 Guzaarish

बात साल 2010 की है, जब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' बन रही थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रेम कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर हुई थी। उस फिल्म के बाद.. सलमान लगभग हर फिल्म ऐश्वर्या के साथ ही करना चाहते थे। चाहे वो गुजारिश हो या बाजीराव मस्तानी।

लेकिन बीच में ही सलमान और ऐश का ब्रेकअप हो गया और ऐश ने फिर कभी सलमान के साथ काम ना करने की कसम खा ली। खैर, उनके और ऐश के ब्रेकअप के बाद भी संजय लीला भंसाली दोनों के दोस्त बने रहे।

खैर, इन बातों को अब काफी समय हो चुका है, और संजय लीला भंसाली और सलमान खान फिर से अच्छे दोस्त हैं। वहीं, ऋतिक रोशन और सलमान खान के बीच भी सब कुछ भूला जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X