10 साल बेमिसाल...अब इंतज़ार गोलमाल 4 का..!

By Shivani Verma

रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल को रिलीज़ हुए आज पूरे 10 साल हो गए हैं। ऐसा लगता है मानों कल की ही बात हो। ये फिल्म बेस्ट कॉमेडी फिल्म में से एक मानी जाती है। हालांकि इस फिल्म के तीन सीक्वल भी आ चुके हैं और जल्द ही गोलमाल 4 भी आपके सामने आपका मनोरंजन करने आने वाली है।

Golmaal

सीक्वल्स तो कई फिल्मों के आपके सामने आ चुके हैं। लेकिन बॉलीवुड में गोलमाल की सिरीज़ पहली ऐसी सिरीज़ होगी जो आपके सामने चौथा सीक्वल लेकर आएगी। अब चौथे सीक्वल की बात सामने आई है तो ज़ाहिर सी बात है ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई है। गोलमाल के सभी पार्ट्स सुपरहिट साबित हुए हैं। इसकी कॉमेडी और इमोशन्स का कॉम्बो काफी मज़ेदार है।

SHOCK: ये क्या.. 2017 की दिवाली.. अजय देवगन एक नहीं, दो फिल्में होगी रिलीज!

तो चलिए हम आपको बताते हैें कि इस फिल्म से क्या क्या उम्मीदे लगाई जा सकती हैं और ये फिल्म क्या-क्या मेजर चेंज आपके सामने लाएगी :

1. जैसा कि आप जानते हैं कि अजय देवगन पिछले काफी समय से आपको एकदम सीरियस रोल में नज़र आए हैं। उनकी फिल्म दृश्यम और आने वाली फिल्म शिवाय में आपको उनका सीरियल रोल ही दिखा। इसी से हटके अजय देवगन एक बार फिर आपको कॉमेडी करते दिखाई देंगे।

2. दूसरा ये कि जैसा आपको पता है कि करीना कपूर इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और डिलिवरी दिसंबर में होगी। तो अगर इस फिल्म में करीना आपको नज़र आती हैं तो यकीनन ये फिल्म उनकी डिलिवरी के बाद की पहली फिल्म साबित होगी।

3. तीसरा ये कि पिछले दिनों कॉमेडी के नाम पर क्या कूल हैं हम और आने वाली फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में कॉमेडी के नाम पर एडल्ट कॉमेडी दिखाई जाने वाली इन फिल्मों से हटके एक बार फिर आपके सामने ब्लॉकबस्टर गोलमाल सीरिज़ आपको हंसाने आएगी।

4. इसके अलावा रोहित शेट्टी के करियर पर दिलवाले फिल्म के फ्लॉप होने का लगा दाग भी छुप जाएगा। क्योंकि गोलमाल के तीनों पार्ट सुपर हिट थे तो उम्मीद तो यही है कि आने वाला पार्ट भी निराश नहीं करेगा।

5. अब ये तो तुषार कपूर के लिए कड़वा सच है कि उन्हें आसानी से फिल्में तो मिलती नहीं। अब गोलमाल का चौथा सीक्वल आएगा तो एक बार फिर तुषार कपूर लोगों को हंसा पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X