सत्यमेव जयते से पहले जॉन अब्राहम का Dhamaka, 10 बार चौंकाया, जानें कैसे
बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों सातवें आसमान पर है। उनकी फिल्म सत्यमेव जयते बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिली है। बता दें, 20.52 करोड़ की शानदार कलेक्शन के साथ यह जॉन अब्राहम की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है। वहीं, शुक्रवार को यानि की तीसरे दिन सत्यमेव जयते ने 9.18 करोड़ की कमाई की है। अब फिल्म की कुल कमाई 37.62 करोड़ हो चुकी है।
[सत्यमेव जयते की सफलता पर पहली बार बोले जॉन अब्राहम, नहीं देंगे सक्सेस पार्टी, जानें क्यों]
वहीं जॉन ने केरल में बाढ़ के चलते खराब हालात देखते हुए। इस फिल्म की सक्सेस पार्टी मनाने से भी मना कर दिया। जॉन के इस फैसले ने फैंस का दिल जीत लिया है। बात करें फैंस की तो जॉन अब्राहम की शानदार पर्सनैलिटी के लोग कायल हैं। जॉन अब्राह्म एक ऐसे स्टार हैं जिन्होंने बॉलीवुड में हॉट दिखने और बॉडी शो करने के ट्रेंड की शुरूआत की थी। वो पहले एक सक्सेसफुल मॉडल थे और फिर एक्टर बने।

उन्होंने बतौर मॉडल करियर की शुरुआत की और कई सालों तक भारत के सबसे टॉप मॉडल कहलाए। बॉलीवुड में उन्होंने बड़े-बड़े बालों के साथ जब एंट्री ली थी तो हर कोई उन्हें कॉपी करने की कोशिश करता है। धूम में बाइक पर जिस तरह जॉन अब्राह्म धूम मचाते आए उसके बाद यंग जेनरेशन को भी जॉन की तरह बाइक चलाने का भूत चढ़ गया। सेक्सी और हॉट एक्टर की परिभाषा बन चुके जॉन अब्राह्म की कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं जो उनके मॉडलिंग के दिनों की हैं और आप भी इन तस्वीरों में जॉन अब्राह्म को बस देखते रह जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications