अजय देवगन Flop, पिट गए 10 सुपरस्टार्स, अब होगा Khan का कड़ा इम्तिहान
आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। वहीं रिलीज के बाद ही ये फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। वहीं हैरानी की बात ये रही कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर सभी को इंप्रेस नहीं कर पाया। फिल्म को पॉजिटव रेस्पॉन्स तो मिला लेकिन जबरदस्त निगेटिव रिएक्शन भी मिले। एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि ये आमिर खान की रेस 3 साबित होने वाली है। बता दें कि सलमान खान की रेस 3 को भी ऐसे ही रिएक्शन मिले थे और फिल्म फ्लॉप हो गई थी।
[कास्टिंग काउच विवाद: तनुश्री दत्ता ने लिया अक्षय कुमार-रजनीकांत का नाम, जबरदस्त विवाद]
वहीं अगर ये आमिर खान की ठग्स के साथ हुआ तो वाकई उन्हें काफी नुकसान होने वाला है। ये फिल्म करीब 200 करोड़ के बजट पर तैयार की गई है और ऐसे में फिल्म का लगभग 400 करोड़ कमाना बेहद जरूरी है। आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाते हैं ऐसे में उनकी इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। अगर ये फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी तो आमिर खान के लिए भी बड़ा झटका होगा।

वहीं बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो पहले भी इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स की भार-भरकम बजट वाली फिल्में फ्लॉप होती नजर आ चुकी हैं। आगे जानें बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की 10 सुपरफ्लॉप बिग बजट फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications