अजय देवगन से अक्षय तक, तगड़े लुक में नजर आए ये 10 स्टार, देखकर चौंक गए लोग
हाल ही में जैकी श्रॉफ, सोनू सूद और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म पल्टन का ट्रेलर हुआ है। जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित ये फिल्म पलटन उस पलटन की कहानी है जो चीन के साथ हुई 1967 की जंग में कहीं खोकर रह गई और आज तक गुमनामी में है। इस फिल्म में उस पलटन की कहानी और चीन को सिक्किम से भगाने की गाथा दर्ज है। बता दें कि फिल्म 7 सितंबर को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार खड़ी है।
[Paltan trailer: 1967 के भारत चीन युद्ध की धमाकेदार कहानी, जोश भर देगा फिल्म का ट्रेलर]
बता दें कि चीन ने 1962 में भारत पर हमला कर दिया था और उसके बाद ये युद्ध काफी समय तक चला था। इस युद्ध में भारत के कई सैनिक शहीद हुए थे। जेपी दत्ता ने फिल्म बॉर्डर और एलोसी कारगिल से काफी ज्यादा शोहरत पाई थी और इस तरह की फिल्मों में उनका कोई मुकाबला नहीं है।

इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, सोनू सूद और अर्जुन रामपाल दमदार किरदार के साथ जबरदस्त आर्मी लुक में नजर आ रहे हैं। इस लुक में ये सुपस्टार तगड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। वहीं इससे पहले बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने आर्मी वाले शानदार लुक से ऑडिएंस का दिल जीत चुके हैं। आगे जानें ऐसे ही स्टार्स और उनकी फिल्मों के बारे में और देखें आर्मी लुक में कैसे नजर आए ये एक्टर्स-


Click it and Unblock the Notifications











