सलमान खान के साथ साउथ सुपरस्टार का Dhamaka, पहले ही एंट्री ले चुके ये 10 सितारे
भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म की रिलीज के बाद टॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्रीज में ही काफी बदलाव आए हैं। दोनों इंडस्ट्री काफी करीब आई हैं तो कई बॉलीवुड स्टार्स साउथ की फिल्मों में रोल के लिए दिलचस्पी दिखाने लगे हैं। वहीं साउथ के कई सुपरस्टार्स ने भी बॉलीवुड में एंट्री ली है। हाल ही में एक ऐसे ही साउत सुपरस्टार को लेकर दिलचस्प खबर आ रही है। हम बात कर रहे हैं कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप की।
[2019 की एक और बड़ी फिल्म, 83 को लेकर हो गया बड़ा खुलासा, तारीख लिख लीजिए]
सुदीप जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 में नजर आने वाले। इस फिल्म में उनका किरदार विलेन का होगा यानी वे चुलबुल पांडे से टक्कर लेते दिखें। सुदीप पहले से ही सलमान खान के काफी अच्छे दोस्त हैं.. सलमान बॉलीवुड के दबंग हैं तो सुदीप टॉलीवुड के मेगा स्टार हैं। ऐसे में दो सुपरस्टार दोस्तों की शानदार जोड़ी को स्क्रीन पर देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। हालांकि ये सुदीप की पहली हिंदी फिल्म नहीं है वे इससे पहले इक्का-दुक्का बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

वहीं सिर्फ सुदीप ही क्यों साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ले चुके हैं। तो चलिए इसी बात पर हम आपको आगे बताते हैं टॉलीवुड के उन सुपरस्टार के बारे में जो बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं और बताते हैं कौन सी हैं वो फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications