बाहुबली ने किया Reject, 10 सुपरस्टार ने की जबरदस्त एंट्री, अब अजय देवगन की फिल्म बुक
इन दिनों बॉलीवु़ड में नई एंट्री का दौर चल रहा है। चाहे वो स्टार किड्स हों, नए एक्टर हों या फि टॉलीवुड के सुपरस्टार। हाल ही में अजय देवगन की फिल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार एक्टर जगपति बाबू ने एंट्री ली है। जगपति बाबू फिल्म तानाजी में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं इससे पहले साउथ के सलमान खान माने जाने वाले दुलकेर सलमान ने इमरान खान की फिल्म कारवां से बॉलीवुड में एंट्री ली थी।
[B'day Spcl: 45 साल से बॉलीवुड के सुपरस्टार, 100 फिल्मों में Dhamaka, जानें दिलचस्प बातें]
जगपति बाबू और दुलकेर सलमान से पहले भी बॉलीवुड में कई साउथ के सुपरस्टार धमाकेदार डेब्यू कर चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि साउथ के मोस्ट वॉन्टेड एक्टर बाहुबली यानी प्रभास ने अभी तक हिंदी सिनेमा का रुख नहीं किया है। हालांकि उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली के बाद कई ऑफर मिल चुके हैं। सबसे बड़ा ऑफर करण जौहर का था जिसे उन्होंने 2 बार ठुकरा दिया।

बाहुबली के बाद प्रभास की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखकर हम तो यही कहते हैं कि उन्हें अब बॉलीवुड में डेब्यू कर ही लेना चाहिए। वैसे भी भल्लालदेव यानी राणा डुग्गुबाती भी बॉलीवुड में काफी पहले धमाका कर चुके हैं। बता दें कि प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म साहो में बिजी हैं। बरहाल, आगे जानें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ली थी।


Click it and Unblock the Notifications











