सलमान-अक्षय पुराने अब नए सुपरस्टार का Dhamaka, दीवाली बुक, 2020 के मेगा स्टार
बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की बात होती है तो सलमान खान, अक्षय कुमार, शाहरुख, आमिर खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स का नाम आता है। चाहे होली हो, ईद हो या दीवाली सभी बड़ी तारीखें इन्हीं स्टार्स के नाम होती हैं लेकिन अब ये सिलसिला खत्म होने वाला है। इन सुपरस्टार्स को धीरे-धीरे नए सुपरस्टार तगड़ा कॉम्पिटीशन दे रहे हैं। बात चाहे स्टारडम की हो या बॉक्स ऑफिस की इस सुपरस्टार ने आने वाला वक्त अपने नाम करने का मन बना लिया है।
[जाह्नवी-सारा पड़ जाएंगी फीकी, 2018 में ये एक्ट्रेस लगाएंगी आग, ऐसी ब्लॉकबस्टर एंट्री]
हम बात कर रहे हैं वरुण धवन की। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म रणभूमि के लिए दीवाली को लॉक कर लिया है। इससे पहले दीवाली का मौका अजय देवगन और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स के लिए बुक रहता था। वरुण का बॉक्स ऑफिस स्कोर और दीवाली का स्लॉट देखकर अगर ये कहा जाए कि वो अगली जेनरेशन के सुपरस्टार बन चुके हैं तो गलत नहीं होगा।

देखा जाए तो 2020 में नए दशक की शुरूआत होते ही बॉलीवुड को एक साथ कई नए स्टार्स मिलने वाले हैं। ऐसे में पुराने सुपरस्टार्स का स्टारडम फीका पड़ना तो लाजमी है। आगे जानें 10 कारण जिनकी वजह से वरुण धवन हैं आने वाली जेनरेशन के मेगा स्टार-


Click it and Unblock the Notifications