Important...रिलीज से पहले...बन गई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर...हमारे पास है दमदार वजह...
रिलीज से पहले बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने धमाल मचा रखा है। अपनी जेब खाली करने से पहले यहां पढ़ें इस फिल्म को देखने की 10 दमदार वजह।
बद्रीनाथ की दुल्हनिया की रिलीज को अभी एक महीने का लंबा समय है। लेकिन थिएटर से पहले बद्री और उसकी दुल्हनिया के बीच का रोमांस रिलीज कर दिया गया है।इस रोमांटिक ड्रामा में वरूण धवन और अलिया भट्ट की केमिस्ट्री देखकर आपको शाहरूख खान और काजोल की याद आ जाएगी। यह फिल्म भले ही मार्च में सिनेमाघर में दस्तक देने आ रही हो,मगर फिल्म के टाइटल सांग से लेकर इस फ़िल्म की मेकिंग को हिट्स ने सुपरहिट बना दिया है।
वैसे देखा जाए तो वरूण धवन और अलिया भट्ट की जोड़ी तो अपने लांच से ही हिट है। स्टूडेंट ऑफ द इयर हो या हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया फैंस ने दिल खोल कर बॉलीवुड की इस नयी जोड़ी को हिट कैटगरी में शामिल कर दिया है।
इस फ़िल्म के मेकिंग में भी यह बात साफ जाहिर हो रही है कि किस तरह वरूण धवन और अलिया भट्ट की जोड़ी ऑन स्क्रीन के साथ ऑफ स्क्रीन भी दमदार है। इतना ही नहीं, इस मेकिंग में ऐसे कई पॉइंट हैं, जो करण जौहर की इस फिल्म को सौ करोड़ क्लब में शामिल करने के लिए बेकरार है।


Click it and Unblock the Notifications