Happy B'day: 29 की हुईं दीपिका पादुकोण, देखिए 10 Unseen pics
आज बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 29 साल की हो गई हैं। अगर बॉलीवुड में आज सबसे सफल एक्ट्रेसस की लिस्ट बनाई जाए, तो शायद दीपिका का नाम इसमें टॉप पर आएगा। अपनी हर फिल्म से दर्शकों के दिल में स्पेशल जगह बनाने वाली दीपिका अपनी खूबसूरती के लिए काफी पॉपुलर है। अपने लुक्स के वजह से दीपिका ने काफी सूर्खियां बटोरी हैं।
युवा दिलों की धड़कन दीपिका पादुकोण के लिए साल 2015 काफी अहम होने वाला है। इस साल दीपिका की 3 बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज होने वाली है। अमिताभ बच्चन के साथ पीकू, रणवीर सिंह के साथ बाजीराव मस्तानी और रणबीर कपूर के साथ तमाशा इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बहरहाल, यहां हम आपको बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण की 10 ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जो शायद ही आपने कभी देखी होगी।


Click it and Unblock the Notifications