SHAANDAAR..इन्हें नहीं है किसी खान की ज़रूरत..हर बार धमाकेदार !
विद्या बालन की आने वाली फिल्म तुम्हारी सुलू का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है। जैसी उम्मीद थी ठीक उसी तरह विद्या बालन एक बार फिर धमाल कर गई हैं। जी हां..जब से इस फिल्म का टीज़क जारी किया गया था तभी से ही इसके ट्रेलर का फैन्स काफी इंतज़ार कर रहे थे।
अब ये ट्रेलर आ गया है जिसमें सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है विद्या बालन की। फिल्म की कहानी सलोचना (विद्या बालन) की जिदंगी पर आधारित हैं, जो एक मीडिल क्लास हाउस वाइफ हैं।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे हाउसवाइफ से विद्या नाइट आरजे साड़ी वाली भाभी बनती हैं। उम्मीद है कि जितना ये ट्रेलर लोगों को पसंद आया है उतनी ही फिल्म भी पसंद करें जो 17 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। तो चलिए इसी बात पर विद्या बालन की कुछ शानदार परफॉर्मेंस पर नज़र डाल लेते हैं....


Click it and Unblock the Notifications