..................... 10 most beautiful and graceful pictures of actress Rekha in Sari - Hindi Filmibeat

63 साल में इतनी खूबसूरत, साड़ी में 10 धांसू अवतार, सब करती हैं इनकी नकल

हाल ही में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो चुकीं रेखा सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही हैं। कल रात हुए आईफा अवॉर्ड ईवेंट में रेखा ने जो डांस किया उसका खुमार अब तक लोगों के जेहन से उतरा नहीं है। सोशल मीडिया पर रेखा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह सलाम-ए-इश्क मेरी जान.., प्यार किया कोई चोरी नहीं की... और ठारे रहियो ओ बांके यार... जैसे गीतों पर थिरकती नजर आ रही हैं। यूं डांस करती रेखा को देखकर आज भी लोग दिल थाम लेते हैं।

[90s की 10 सुपरस्टार एक्ट्रेस, जो आज भी कर सकती हैं Dhamaka, जानें कौन]

रेखा की इन परफॉर्मेंस में वह अपने पुराने जबरदस्त अंदाज में नजर आ रही हैं। रेखा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। एक बार फिर रेखा के इस ट्रडिशनल अवतार ने उमराव जान के दिनों की याद दिला दी। रेखा आज 63 साल की हैं लेकिन उनका ग्रेस और खूबसूरती अब भी उतना ही बेहतरीन है जैसा सालों पहले था। बात करें ट्रडिशनल अवतार की तो देसी अंदाज रेखा का सबसे फेवरेट माना जाता है।

10-most-beautiful-graceful-pictures-actress-rekha-in-sari

शायद यही वजह है कि वे हर ईवेंट पर बेहद खूबसूरत साड़ी में लिपटी नजर आती हैं। साड़ी में जो बात और ग्रेस रेखा में नजर आती है वो शायद किसी और एक्ट्रेस में दिख पाए। बाकी सब तो रेखा की नकल भर लगती हैं। आगे देखें साड़ी में अभिनेत्री रेखा की 10 बेहद खूबसूरत तस्वीरें, जिन्हें देखकर आप भी अपना दिल थाम कर बैठ जाएंगे-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X