सलमान खान जिससे नाराज हो जाएं उसकी खैर नहीं, जानें 10 दिलचस्प किस्से
इन दिनों सलमान खान मीडिया में छाए हुए हैं। हर ईवेंट में उनसे प्रियंका के भारत छोड़ने को लेकर सवाल कर ही दिया जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ.. ईवेंट था लवरात्रि के ट्रेलर लॉन्च का। इस दौरान सलमान अपने बहनोई की फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। वहीं मीडिया से बातचीत में उनसे कई सवाल पूछे गए। वहीं हाल ही में प्रियंका के उनकी फिल्म भारत छोड़ने का मुद्दा गरमाया हुआ है.. एक रिपोर्टर ने उनसे इसे लेकर सवाल कर डाला।
[अजय देवगन ने किसे बताया 'जोकर', ये जवाब सुनकर चौंक जाएंगे आप!]
सलमान ने कहा कि 'मैं उसके लिए काफी खुश हूं। उस वक्त हमको ये पता चला कि उन्होंने वहां पर कोई बड़ी फिल्म साइन की है और हमें थोड़ा पहले पता चलता तो हम वैसे भी उसको कभी नहीं रोकते लेकिन एंड मूमेंट पर पता चला, शूटिंग से 10 दिन पहले पता चला कि वो पिक्चर छोड़ना चाहती है। हमने कहा कि ठीक है तु्म्हें नहीं करना है तो मत करो। लेकिन उस वक्त कुछ अलग कारण दिए गए थे हमें। जो भी कारण है शादी का कारण हो, या दूसरी पिक्चर हो, या उनको इंडिया में काम नहीं करना हो या मेरे साथ काम नहीं करना, सिर्फ हॉलीवुड फिल्म और टीवी शो करना है वो उनका Reason है।'

वहीं जब प्रियंका ने सलमान की फिल्म भारत छोड़ी थी। उस वक्त खबरें ये भी आ रही थीं कि वे उनसे काफी नाराज हैं। यहां तक कि सलमान ने उनके साथ आगे काम नहीं करने की भी ठानी है। बात करें सलमान की नाराजगी की तो उनके गुस्से और नाराजगी से पूरा बॉलीवुड वाकिफ है.. वे एक बार किसी से नाराज हो जाते हैं तो आसमान सिर पर उठा लेते हैं। तो इसी बात पर आगे जानें सलमान के गुस्से और जिद के 10 दिलचस्प किस्से-


Click it and Unblock the Notifications