कमजोर दिल वाले न देखें ये Pics: 10 Horror फिल्में लेकिन दिल जीत ले गए भूत
इस वीकेंड यानी कल आपकी छुट्टी को भूतिया बनाने आ रही है स्त्री.. यानी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म। इस फिल्म में एक अलग ही तरह की भूतिया कहनी देखने को मिलेगी जो शायद ही पहले दिखाई गई हो। इस हॉरर फिल्म में लगाया गया है कॉमेडी तड़का.. ये कॉम्बिनेशन तो पहले भी कई फिल्मों में देखने को मिल चुका है। वहीं स्त्री थोड़ी अलग है। इस स्त्री का न सिर्फ बेहद दर्दनाक पास्ट है बल्कि भूत बनने के बाद भी लवस्टोरी भी है और वो भी इंसान के साथ।
[2018 का एक और महाक्लैश, हॉरर और कॉमेडी की बीच तगड़ी टक्कर, कंफ्यूज हैं तो ये पढ़ें]
ये भूत इसलिए भी अलग है क्योंकि इस भूत को सिर्फ मर्दों को नफरत है। फिल्म की टैग लाइन है मर्द को दर्द होगा.. इसी से साफ है फिल्म में श्रद्धा कपूर किसका शिकार करती दिखेंगी। वहीं फिल्म की रिलीज हुए छोटे-छोटे टीजर से साफ है कि इसमें कॉमेडी का कितना मजेदार डोज दिया जाएगा। फिल्म में पहला बार राजकुमार राव श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

वहीं इस स्त्री में श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत भूतनी के किरदार में दिखी हैं। मालूम होता है कि इस भूतनी से ऑडिएंस को प्यार ही हो जाएगा। स्त्री के भूत बनने के पीछ कहानी क्या है ये जानना काफी दिलचस्प होगा। तो इसी बात पर आगे जानें बॉलीवुड के उन भूतों के बारे में जो कॉमेडी और हॉरर अंदाज से ऑडिएंस का दिल जीत ले गए।


Click it and Unblock the Notifications











