..................... 10 films caught in huge controversy before release - Hindi Filmibeat

2018 का सबसे तगड़ा बवाल, रिलीज से पहले मुसीबत में फंसीं 10 फिल्में, जबरदस्त हंगामा

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। इस बीच दो स्टार्स की नई फिल्म भी सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है लेकिन इस फिल्म को सुर्खियां ट्रेलर की वजह से नहीं बल्कि बड़े विवाद के चलते मिल रही हैं। हम बात कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ की। ये फिल्म अंदरूनी विवादों के चलते काफी लेट हो गई थी। वहीं अब ट्रेलर रिलीज के बाद इस फिल्म को लेकर एक अजीब सा विवाद खड़ा हो गया है।

[Thugs Of Hindostan: सबसे बड़े सुपरस्टार, 10 तबाड़तोड़ रिकॉर्ड, हैरान रह जाएंगे आप!]

हाल ही में जब केदारनाथ का ट्रेलर रिलीज हुआ तो समाज के एक वर्ग को इस बात से परेशानी हुई कि इस फिल्म में सारा और सुशांत के किरदारों के बीच लव जेहाद का मामला नजर आ रहा है। ये विवाद शुरु में तो कुछ खास नहीं लगा लेकिन अब ये तूल पकड़ रहा है। कई संगठनों ने तो यहां तक कह दिया है कि वे ये फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे। वहीं हैरानी की बात है कि केदारनाथ के पुजारी ने भी इस फिल्म का विरोध किया है।

10-films-caught-huge-controversy-before-release

केदारनाथ की मुसीबतों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि ये फिल्म दूसरी पद्मावत बन सकती है। हालांकि केदारनाथ पहली फिल्म नहीं है जिसे रिलीज से पहले तगड़ा विवाद झेलना पड़ रहा है। इससे पहले भी कई फिल्मों को लेकर ऐसे ही विवाद सामने आ चुके हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जो रिलीज से पहले जबरदस्त विवाद में फंस चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X