MSG: बैन होने से लेकर रिलीज़ होने तक इन 10 कारणों से चर्चा में रही मेसेंजर ऑफ गॉड
[तृषा गौड़] विवादों में घिरी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड' यानी एमएसजी के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। कल सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को हरी झंडी दी है। अंबाला, हिसार और गुड़गांव में इस फिल्म को लेकर प्रदर्शन हो रहा है।
पंजाब में इसके खिलाफ विरोध को देखते हुए कई थियेटर मालिकों ने फिल्म को न दिखाने का फैसला लिया है। गुड़गांव में इस फिल्म का प्रीमियर रखा गया है, जिसके लिए मीडिया को खासतौर पर न्योता भेजा गया है।
इसकी मीडिया स्क्रीनिंग में किसी भी मीडियाकर्मी को कैमरा या मोबाइल फोन लेकर जाने की इजाजत नहीं है। जानिए बैन से लेकर रिलीज़ तक क्यों चर्चा में रही मेसेंजर ऑफ गॉड -


Click it and Unblock the Notifications











