10 दिनों में रिलीज होगी OMG 2- ऐसी होगी अक्षय कुमार के फिल्म की कहानी, जानें बजट और बॉक्स ऑफिस हाल

10-days-to-omg-2-know-story-budget-and-box-office-prediction-of-akshay-kumar-film

Oh My God 2: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म OMG 2 की रिलीज में अब सिर्फ 10 दिनों का वक्त रह गया है। फिल्म के टीजर से लेकर गानों को लोगों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है, ऐसे में दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। बता दें, फिल्म 11 अगस्त को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

केप ऑफ गुड फिल्म्स, वकाउ फिल्म्स और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'ओह माय गॉड 2' में अक्षय कुमार भगवान शिव के लुक में नजर आ रहे हैं। यह साल 2012 में आई फिल्म 'ओह माय गॉय' की सीक्वल फिल्म है, जिसका निर्देशन अमित रॉय कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'ओएमजी 2' की कहानी एक लड़के से शुरु होती है, जो समलैंगिक है। उस लड़के को कॉलेज में उसकी सेक्शुएलिटी के लिए इतना चिढ़ाया जाता है.. कि वह परेशान होकर आत्महत्या कर लेता है। इस वाकये से आहत होकर कॉलेज के प्रोफेसर पंकज त्रिपाठी बच्चों के लिए सेक्स एजुकेशन कंपलसरी करवाने की कोशिश करते हैं, ताकि कॉलेज के बच्चे चीजों को सीखें और बुलिंग कम हो जाए। फिल्म में धार्मिक लोग इस बात का विरोध करते हैं और इसे भगवान की नियति के खिलाफ बताते हैं। जबकि भगवान शिव बने अक्षय कुमार, प्रोफेसर की मदद करते हैं।

भारी भरकम बजट

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 80-100 करोड़ तक का बताया जा रहा है। जिसमें अक्षय कुमार की फीस भी शामिल है। फिल्म को भारत के ही कुछ अलग अलग लोकेशंस पर शूट किया गया है। फिल्म का बड़ा हिस्सा उज्जैन में फिल्माया गया है।

बजट के हिसाब से OMG 2 को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ तक की कमाई करनी पड़ेगी। जबकि ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में जाने के लिए फिल्म को 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा।

कमाने के लिए है लंबा वीकेंड

खास बात है कि फिल्म के पास कमाने के लिए एक लंबा वीकेंड है। यह 11 अगस्त यानि की शुक्रवार को रिलीज हो रही है। वीकेंड पर कमाई करने के बाद.. फिल्म मंगलवार यानि की 15 अगस्त का फायदा फिल्म उठा सकती है.. जब देशभर में छुट्टी रहेगी।

ट्रेड पंडितों की मानें तो OMG 2 बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत कर सकती है क्योंकि यह गदर 2 से क्लैश हो रही है। लेकिन यदि वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रही तो.. वीकेंड तक फिल्म शुरुआत 5 दिनों में 50 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर सकती है।

अक्षय कुमार vs सनी देओल

खास बात है कि अक्षय कुमार स्टारर OMG 2 और सनी देओल की गदर 2.. दोनों ही फिल्में 11 अगस्त को रिलीज हो रही हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी चर्चा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और सनी देओल में से कौन बाजी मारते हैं। जाहिर है इस क्लैश से दोनों फिल्मों की कमाई प्रभावित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X