..................... 10 days to Gadar 2, know story, budget and box office prediction of Sunny Deol- Ameesha Patel's film - Hindi Filmibeat

10 दिनों में रिलीज होगी 'गदर 2'- ऐसी होगी सनी देओल के फिल्म की कहानी, जानें बजट और बॉक्स ऑफिस हाल

10-days-to-gadar-2-know-story-budget-and-box-office-prediction-of-sunny-deol-ameesha-patel-film

Gadar 2: अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी, सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर स्टारर फिल्म गदर 2 की रिलीज में अब सिर्फ 10 दिनों का वक्त रह गया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है और फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। बता दें, फिल्म 11 अगस्त को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

साल 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' की इस सीक्वल को लेकर हर तरफ चर्चा है। फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गानों को भी लोगों ने पसंद किया है और सोशल मीडिया पर फिल्म बराबर ट्रेंड में रही है।

फिल्म की कहानी

गदर की कहानी भारत- पाकिस्तान बंटवारे के समय की थी, जबकि गदर 2 की कहानी भारत- पाकिस्तान के बीच 1971 युद्ध के समय की होगी। पिछली बार जहां तारा सिंह यानि की सनी देओल अपनी पत्नी को भारत वापस लाने के लिए पाकिस्तान चला गया था, वहीं इस बार तारा पाकिस्तानी सेना के चंगुल में फंसे अपने बेटे की जान बचाने के लिए पाकिस्तान की सीमा पार करेगा।

बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 100 करोड़ तक का बताया जा रहा है। लिहाजा, बजट के हिसाब से गदर 2 को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ तक की कमाई करनी पड़ेगी। जबकि ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में जाने के लिए फिल्म को 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। ट्रेड पंडितों की मानें तो गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग देने वाली है।

खास बात है कि फिल्म के पास कमाने के लिए एक लंबा वीकेंड है। यह 11 अगस्त यानि की शुक्रवार को रिलीज हो रही है। वीकेंड पर कमाई करने के बाद.. फिल्म मंगलवार यानि की 15 अगस्त का फायदा फिल्म उठा सकती है.. जब देशभर में छुट्टी रहेगी।

अक्षय कुमार की फिल्म से क्लैश

खास बात है कि सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार स्टारर OMG 2.. दोनों ही फिल्में 11 अगस्त को रिलीज हो रही हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी चर्चा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और सनी देओल में से कौन बाजी मारते हैं। जाहिर है इस क्लैश से दोनों फिल्मों की कमाई प्रभावित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X