शाहरुख सलमान सब FLOP..बस 10 दिन..फिर अजय देवगन का होगा धमाका !
यूं तो बॉलीवुड के लिए ये साल कुछ ज्यादा अच्छा साबित नहीं होता दिख रहा है। गिनी चुनी फिल्मों को छोड़कर कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप नहीं छोड़ पा रही है। यहां तक कि सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट भी फ्यूज़ हो गई और शाहरुख खान की फिल्म जब हैरी मेट सेजल भी।

हालांकि पिछली दो फिल्मों ने फिर भी बॉलीवुड की इज्ज़त बचा ली। अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा ने 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया तो वहीं पिछले सप्ताह रिलीज़ हुई बरेली की बर्फी ने लोगों का दिल जीत लिया। लेकिन पिछली इतनी फिल्में फ्लॉप रही हैं कि इन दो फिल्मों के ठीक ठाक जाने से काम नहीं चलेगा।
अब अगली उम्मीद लगाई जा रही है अजय देवगन की फिल्म बादशाहो से। ये फिल्म 1 सितंबर को रिलीज़ हो रही है और लोगों में एक्साइटमेंट इस बात से नज़र आ रही है कि लगातार ये ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है।
Recommended Video

इमरान हाशमी को मिली कड़ी टक्कर..ये हैं बॉलीवुड के नए SERIAL KISSER...
आज इस फिल्म को रिलीज़ होने में 10 दिन बचे हैं और 10 Days To BAADSHAHO ट्रेंड कर रहा है। हम आपको बताएंगे कि क्यों हमें ये फिल्म देखनी चाहिए..


Click it and Unblock the Notifications