अजय देवगन का 300 करोड़ी Dhamaka, अक्षय कुमार भी सुपरहिट, अब 2019 की तैयारी
इन दिनों बॉलीवुड में सीक्वल का दौर चल रहा है। इसी ट्रेंड में अब आमिर खान की एक फिल्म भी शामिल हो गई हैं। हाल ही में खबरें आ रही हैं कि उनकी सुपरहिट फिल्म सरफरोश का भी सीक्वल बनाने की तैयारी की जा रही है। सरफरोश 1999 में रिलीज हुई थी। अब 19 साल बाद इसका सीक्वल बनाने की तैयारी चल रही है। वहीं चौंकाने वाली बात ये है कि इस फिल्म के सीक्वल में आमिर खान नहीं होंगे। बल्कि सरफरोश में एसीपी राठौड़ के किरदार जॉन अब्राहम को लिए जाने की खबरें आ रही हैं।
[2019 में अजय देवगन का Double Dhamaka, ऐसी जबरदस्त कहानी, चौंक जाएंगे आप!]
सरफरोश में आमिर खान के अलावा सोनाली बेंद्रे और नसीरुद्दीन शाह अहम किरदारों में थे। वहीं एक बात तो तय है कि इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल काफी धमाकेदार होने वाला है। वहीं इस सीक्वल में मेकर्स क्या नया करने वाले हैं ये देखना भी काफी दिलचस्प होगा। फिल्म में जॉन अब्राहम हैं तो जाहिर है तगड़े एक्शन सीन भी होंगे। वहीं आमिर को टक्कर देना उनके लिए काफी बड़ा चैलेंज होने वाला है।

बहरहाल, आमिर की फिल्म भी सीक्वल ट्रेंड में शामिल हो चुकी है। जिसका सीक्वल पहले से ही ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है। वहीं इससे भी कई ऐसी सीक्वल फिल्में आई हैं जो बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो चुकी हैं। वहीं इस ट्रेंड से खुद आमिर खान भी जुड़ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











