सलमान की 3 फिल्में Leak, अक्षय कुमार को भी झटका, अब संजू का बड़ा खुलासा
हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म संजू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। वहीं रिलीज के पहले ही दिन संजू को बड़ा झटका लगा था। ये फिल्म रिलीज के पहले ही दिन पाइरेसी का शिकार हो गई थी और सोशल मीडिया पर लीक कर दी गई थी। जिसका बाद ये माना जा रहा था कि संजू के बॉक्स ऑफिस पर बुरा असर पड़ेगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ लेकिन ये क्राइम वाकई संगीन है और लगभग हर बड़ी बॉलीवुड फिल्म इस क्राइम का शिकार हो जाती है।
[सलमान और अक्षय कुमार की नकल कर रहे ये एक्टर, 2019 किया बुक, एक और Flop?]
सजू के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी खुद संजू के लीक होने की खबर से परेशान हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात का दुख जताया है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी संजू को अब तक लगभग 2 लाख लोग देख चुके हैं। यानी कि दो लाख दर्शकों का नुकसान हुआ है। वहीं हिरानी ने लोगों से इस पाइरेसी के खिलाफ खड़े होने की अपील भी की है। सिर्फ रणबीर ही नहीं बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स इसके शिकार हो चुके हैं।

ऐसे साइबर क्राइम वाकई दुर्भाग्यपूर्ण हैं, इनसे न सिर्फ फिल्म मेकर्स का काफी माली नुकसान होता है बल्कि एक पूरी टीम की सालों की मेहनत पर भी पानी फिर जाता है। वहीं संजू सिर्फ एक ही फिल्म नहीं है, ऐसे हरकतों बॉलीवुड की कई और बड़ी फिल्मों के साथ भी हो चुकी हैं। आगे जानें सलमान की संजू से पहले सोशल मीडिया पर कौन-कौन की फिल्में सोशल मीडिया पर हो चुकी हैं लीक।


Click it and Unblock the Notifications