»   » Pics: करण जौहर की वजह से चमके ये सितारे

Pics: करण जौहर की वजह से चमके ये सितारे

आज मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री के आसमान पर कुछ सितारे बहुत चमचमा रहे हैं। बैक टू बैक हिट फिल्में देकर करियर की ऊंचाई को छू रहे हैं। मगर इन सितारों की चमक के पीछे बाॅलीवुड के एक बडे़ सेलिब्रिटीज का हाथ है। जिन्होंने बहुत सारे सितारों को अपनी फिल्म में लांच कर फिल्मी दुनिया में नाम कमाने का मौका दिया। वो और कोई नहीं बल्कि बाॅलीवुड के अभिनेता, निर्माता और निर्देशक करन जौहर हैं। करन ने बहुत सारी फिल्में बनाईं हैं। जिसमें करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट आॅफ द ईयर' से आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बाॅलीवुड में एंट्री की। करन जौहर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।

नवोदित कलाकारों के लिए करन जौहर एक हीरा परखने वाले जौहरी की तरह हैं। जिस तरह से जौहरी अच्छे हीरे की परख जानता है, उसी तरह करन जौहर भी टैलेंटेड कलाकारों को पहचानने से नहीं चूकते हैं। करन जौहर ने अपने 'धर्मा प्रोडक्शन' के तहत तमाम कलाकारों को फिल्मों में लाॅच किया।

करन अपनी अपकमिंग मूवी 'ऊंगली' में कंगना रनावत को काम करने का मौका दे रहे हैं। इस फिल्म में कंगना के साथ दो हाॅट हीरो इमरान हाशमी और रनदीप हुड्डा भी दिखाई देंगे। वैसे भी करन जौहर कंगना रनावत के फैन हैं और फिल्म 'उंगली' में उन्हें कंगना की परफाॅरमेंस काफी अच्छी लगी। हमें उम्मीद है कि भविष्य में करन-कंगना फिल्मों साथ-साथ दिखाई देंगे। तो स्लाइडर को आगे बढ़ाइए और देखिए किन सितारों को फिल्मी आसमान पर चमकने का मौका दिया करन जौहर ने........

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

फिल्म 'स्टूडेंट आॅफ द ईयर' से आलिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

काजोल

काजोल

काजोल, करन जौहर का लकी चार्म हैं, करन जौहर की फिल्में काजोल बिना अधूरी कही जाती हैं।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा

करन जौहर की फिल्म 'कल हो न हो' में प्रीति को फिल्मी करियर में अच्छा ब्रेक मिला।

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी

करन जौहर की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' से रानी को काफी पापुलर्टी मिली।

शाहरुख खान

शाहरुख खान

करन जौहर की कुछ फिल्मों ने शाहरुख के फिल्मी करियर को दम दिया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा

बिना गाॅड फाॅदर के बाॅलीवुड में एंट्री करना किसी के लिए भी आसान नहीं है। कुछ ऐसा ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हुआ। जिसके लिए सिद्धार्थ करन को धन्यवाद देते हैं।

वरुण धवन

वरुण धवन

डायरेक्टर का बेटा होने के बावजूद वरुण धवन ने करन जौहर की फिल्म से बाॅलीवुड में एंट्री की।

 

 

इमरान खान

इमरान खान

फ्लाॅप फिल्में देने के बाद इमरान खान ने करन जौहर की फिल्म आई हेट लव स्टोरी से बाॅलीवुड में कमबैक किया।

जाॅन अब्राहम

जाॅन अब्राहम

करन जौहर की फिल्म 'दोस्ताना' से जाॅन अब्राहम लाइम लाइट में आए। जिसके बाद उनका फिल्मी दुनिया में एक अच्छा करियर शुरु हुआ।

सैफ अली खान

सैफ अली खान

बाॅलीवुड के टैलेंटेड एक्टर सैफ अली खान ने 'कल हो न हो' से काफी सफलता हासिल की।

कंगना रनावत

कंगना रनावत

करन अपनी अपकमिंग मूवी ऊंगली में कंगना रनावत को काम करने का मौका दे रहे हैं।

करन जौहर

करन जौहर

करन जौहर कंगना रनावत के फैन हैं।

धर्मा प्रोडक्शन

धर्मा प्रोडक्शन

करन जौहर ने अपने 'धर्मा प्रोडक्शन' के तहत तमाम कलाकारों को फिल्मों में लाॅच कर फिल्मी दुनिया में नाम कमाने का मौका दिया।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X