1 Year of RRR: श्रद्धा से लेकर कैटरीना की बहन तक, इन 5 एक्ट्रेसेस ने रिजेक्ट की थी राजामौली की ब्लॉकबस्टर RRR

Actresses who rejected RRR: दुनियाभर में नाम कमा चुकी एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर ने आज 1 साल पूरा कर लिया है। खास बात है कि ये फिल्म कुछ देशों के सिनेमाघरों में अभी भी दौड़ रही है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म ने अपने गाने 'नातू नातू' के लिए ऑस्कर अवार्ड जीता है, जिसके बाद इसकी ख्याति और भी बढ़ चुकी है।
अपने कंटेंट के साथ साथ ये फिल्म अपने कलाकारों के लिए बहुत सराही गई है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, रामचरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, Olivia Morris जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए थे।
लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म को कई अभिनेत्रियों ने रिजेक्ट किया था। जी हां, श्रद्धा कपूर से लेकर कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ तक, आलिया भट्ट और Olivia Morris के लॉक होने से पहले, कुल 5 एक्ट्रेसस ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर को आरआरआर टीम द्वारा फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अप्रोच किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में श्रद्धा को जूनियर एनटीआर के अपोजिट माना जा रहा था। लेकिन डेट्स की वजह से श्रद्धा ने इस फिल्म को ना कर दिया।

इसाबेल कैफ
कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ को आरआरआर में एक भूमिका की पेशकश की गई थी। लेकिन एक्ट्रेस ने ऑफर को ठुकरा दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, "इसाबेल कैफ को विदेशी लड़की के किरदार में लॉक किया जाना था, जिसे फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ देखा जाता.. लेकिन इसाबेल ने फिल्म से इंकार कर लिया क्योंकि वह फिल्म की स्क्रिप्ट और डिटेल्स चाहती थीं।"

Daisy Edgar Jones
ओलिविया मॉरिस से पहले, मेकर्स ने आरआरआर में जूनियर एनटीआर के अपोजिट एक विदेशी भूमिका वाली लड़की का किरदार निभाने के लिए डेज़ी एडगर जोन्स को चुना था। लेकिन फिल्म में बार बार देरी होने की वजह से एक्ट्रेस ने खुद को फिल्म से अलग कर लिया। अपने इंस्टाग्राम नोट में, डेज़ी ने खुलासा किया कि उन्हें 'unavoidable reasons' से फिल्म को ठुकराना पड़ा।

एमी जैक्सन
डेज़ी एडगर जोन्स के बाहर निकलने के बाद, निर्माताओं ने तुरंत एमी जैक्सन को उसी भूमिका के लिए अप्रोच किया। हालांकि, निर्माताओं को पीछे हटना पड़ा क्योंकि एमी जैक्सन 2019 में अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हो गईं।

परिणीति चोपड़ा
RRR में आलिया भट्ट की जगह परिणीति चोपड़ा के बारे में अफवाहें चल रही थीं। हालांकि इसे लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया था, 2019 में, परिणीति ने अफवाहों पर कहा था, "मैं केवल यह कहूंगी कि आप लोगों को प्रतीक्षा करनी चाहिए और उन बातों पर विश्वास करना चाहिए जो हम घोषणा करते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications