छिछोरे को पूरे हुए एक साल, टीम ने शेयर की सुशांत की ऐसी तस्वीरें जो आपका दिल तोड़ देंगी
सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे को आज एक साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और सुशांत सिंह राजपूत के को स्टार्स ने इस मौके पर सुशांत को याद किया। वहीं टीम ने सुशांत को एक ट्रिब्यूट देते हुए उनकी कुछ तस्वीरें शेयर कीं।
इन तस्वीरों में एक हंसते मुस्कुराते सुशांत को देखकर किसी का भी दिल टूट जाएगा। सुशांत को हर कोई ऐसा ही जानता था। ज़िंदगी से लबालब भरा हुआ इंसान।

सुशांत सिंह राजपूत, संभावनाओं से भरे एक एक्टर थे। यही कारण है कि अपने छोटे से करियर में उन्होंने ऐसी बुलंदी और शोहरत देखी जो कम ही लोग देख पाते हैं। वहीं उन्होंने अपने छोटे से करियर में एक से एक बेहतरीन फिल्में दीं।
छिछोरे, 2019 की सबसे अलग और सबसे चहेती फिल्म बनकर निकली। हंसते मुस्कुराते ज़िंदगी का मोल बताते छह दोस्तों की कहानी ने सबका दिल जीता था। देखिए फिल्म के कुछ यादगार डायलॉग्स और गीतों के बोल जो सबको कुछ ना कुछ सिखा जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











