सुलतान छोड़िए..ये भी है सलमान की फिल्म..बेस्ट फिल्म!

By Shweta K

वैसे तो सलमान खान की हर फिल्म उनके फैन्स के लिए स्पेशल होती है जैसे हाल में ही 6 जुलाई को सुलतान रिलीज हुई और बस फैन्स को ईद पर इससे बेहतर कुछ गिफ्ट मिल ही नहीं सकता था।

सुलतान रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए जा रही है। भले अभी सब के जुबां पर सुलतान ही सुलतान है लेकिन असल में आज सलमान की एक और बेहद खास फिल्म की रिलीज को एक साल हो गए। जी हां हम बात कर रहे हैं सलमान खान की बेहद प्यारी सी फिल्म बजरंगी भाईजान की। बजरंगी भाईजान सलमान या उनके फैन्स नहीं हर किसी के दिल के बेहद करीब रहेगी।

फिल्म थी ही इतनी प्यारी सी। हर किसी ने फिल्म मे सलमान खान और हर्षाली मल्होत्रा को पसंद किया। फिल्म में एक छोटी सी बच्ची के साथ उनकी बहुत ही प्यारी केमेस्ट्री थी तो रही सही कसर करीना कपूर ने पूरी कर दी। तो आइये सुलतान मोड से थोड़ा बाहर निकलकर हम देखते हैं की बजरंगी भाईजान क्यों लोगों ने पसंद की और क्यों ये काफी स्पेशल फिल्म थी।

1 year of Bajrangi Bhaijaan

नाम ही शानदार
सबसे पहली बात तो फिल्म का नाम ही बेहद खास था। बजरंगी भाईजान जो अपने आप में बता दिया था की फिल्म में कुछ तो खास बात है। भले पहले इसके बारे में लव जिहाद और काफी कुछ कहा गया।

मुन्नी का बोनस
मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा का क्यूट सा स्माइल औऱ सलमान खान के साथ बॉन्डिंग फिल्म की खासियत थी।

सलमान और बच्चे
सलमान खान बच्चों के साथ वैसे भी काफी क्यूट लगते हैं और इस फिल्म में भी सलमान खान काफी क्यूट लगे थे।

भारत-पाकिस्तान
किसी भी फिल्म में भारत पाकिस्तान इश्यू हो तो फिल्म वैसे ही स्पेशल हो जाती है, इस फिल्म के साथ भी ये खास बात थी।

फिल्म में सब कुछ
वैसे तो फिल्म में हर मसाला था जो अधिकतर सलमान खान की फिल्मों में होता है लिहाजा फिल्म ब्लॉकबस्टर तो होनी ही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X