X
राखी सावंत
Actress

राखी सावंत जीवनी

नीरू भेद उर्फ़ राखी सावंत एक भारतीय नर्तक, हिन्दी फ़िल्म व टेलिविज़न अभिनेत्री, मॉडल और टेलिविज़न शो मेज़बान है। राखी सावंत हिंदी सिनेमा में अपने विवादास्पद बयानों के कारण अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

साल 2014 में राखी ने अपनी एक स्वतंत्र राजनीति पार्टी राष्ट्रीय आम पार्टी बनाई। इसी पार्टी के लिए उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि इलेक्शन के बाद उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया को ज्वाइन कर लिया था।

पृष्ठभूमि 
राखी सावंत का जन्म 25 नवंबर 1978 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम सावंत है, जो वोर्ली पुलिस थाने में कॉन्स्टेबल थे। उनकी माँ का नाम जय सावंत हैं। वह फ़िल्म निर्देशक राकेश सावंत व पूर्व अभिनेत्री उषा सावंत की बहन है।

पढ़ाई
सावंत ने विले पार्ले में स्थित गोकिलाबाई हाई स्कुल में पढ़ाई की व आगे चलकर मीठीबाई कॉलेज में दाखिला लिया।

करियर 
राखी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत अग्निचक्कर से की। उन्होंने अपने शुरूआती करियर में कई लो बजट फिल्मों में छोटे-मोटे रोल और डांस किया। वर्ष 2003 में राखी ने फिल्म चुरा लिया हैं तुमने में एक आइटम सांग किया। सावंत बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में छोटे-छोटे करते हुए नजर आ चुकी है। लेकिन उन्हें अभी तक कोई भी फिल्म बतौर अभिनेत्री नहीं मिली। साल 2005 में वह एक वीडियो एल्बम परदेशिया में भी नजर आ चुकी हैं।   

टेलीविजन करियर 
राखी सावंत ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत सुपर गर्ल से की थी। इसके बाद उन्होंने अपना शो राखी का स्वयंवर लांच किया। इस शो के जरिये उन्होंने कैनेडियन इलेश परुजनवाला का चुनाव अपने भावी पति के रूप में किया था। जैसा की सब जानते हैं कि राखी अपनी बात पर कितना टिकती है, वैसे ही कुछ इलेश के साथ हुआ। राखी ने इलेश को चुना जरूर लेकिन सिर्फ़ कुछ महीने के लिए, उसके बाद बाद राखी ने इलेश को टाटा-टाटा कह दिया। राखी सावंत इसके अलावा कई सारे शो में अपनी नृत्य प्रस्तूति दे चुकी हैं।  

राखी सावंत टीवी के सबसे चर्चित और विवादित शो बिगबॉस का हिस्सा भी रह चुकी है। वह शो के पहले सीजन में नजर आई थी,  फाइनल बाद उन्हें घर को अलविदा कहना पड़ा। 

शादी
साल 2019 में, सावंत ने रितेश नाम के एक एनआरआई व्यक्ति से शादी की थी जो जल्द ही साल 2022 की शुरुआत में तलाक के साथ खत्म हो गया। तलाक के ही साल 2022 में, राखी ने अपने प्रेमी आदिल खान दुर्रानी से दूसरी शादी की, जिसके बाद वह मिडिया के सामने यह कह रहीं हैं, के उनके पति आदिल ने उन्हें धोखा दिया है, जिसको लेकर राखी अब आदिल पर कानूनी कार्यवाही कर रहीं हैं। 

राखी सावंत से जुड़े विवाद 
1- राखी सावंत पहली बार विवादों के घेरे में वर्ष 2006 में तब आई थी, जब उनके पूर्व प्रेमी गायक मीका सिंह ने उन्हें भरी महफ़िल में उन्हें किस कर दिया था। जिसके बाद राखी ने हंगामा भी काटा था। 

2- राखी सावंत का नाम नीरू सावंत हैं, लेकिन  के बाद उन्होंने नाम बदलकर राखी सावंत कर लिया। 

3- हाल ही अपने वीडियो को लेकर मीडिया में चर्चा बनी हुई हैं, उनका कहना हैं कि, उन्होंने सपने में देखा की पीएम मोदी उन्हें कैबिनेट मिनिस्टर बनाना चाहते हैं।  

4- राखी अक्सर अपने प्रेमियोँ की सझ से भी चर्चा का विषय बनी रहतीं हैं।  

4- अपने मुहंफट और बेबाकी के लिए प्रसिद्ध राखी सावंत ने कॉफी विद करण में जब करण नें उनसे उनकी ब्रेस्ट सर्जरी के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बेबाकी से इसका जवाब देते हुए कहा कि, जो भगवान नहीं देता, वो डॉक्टर देता हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+