कुणाल गंजावाला
Born on 14 Apr 1972 (Age 51) Pune
कुणाल गंजावाला जीवनी
कुणाल गांजावाला एक भारतीय पार्श्व गायक हैं। वह हिंदी के अलावा कन्नड़, मराठी, बंगाली में भी पार्श्व गायन करते हैं।
प्रष्ठभूमि
कुनाल गांजावाला का जनम 14 अप्रैल 1972 पुणे महाराष्ट्र में हुआ था।
पढाई
कुनाल गांजावाला ने अपनी शुरुआती पढाई सेंट पिटर स्कूल मजगांव से पूरी की है।कुनाल बचपन से चार्टेड अकाउंटेंट और अभिनेता बनने की चाह रखते थे। उनकी एक बहन है जोकि-भरतनाट्यम नर्तिका हैं।
शादी
कुनाल गांजावाला की शादी गीता अय्यर के साथ हुई है।
करियर
कुनाल गांजावाला ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में फिल्म अब के बरस से की। लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान फिल्म मर्डर के गाने भीगें होठ तेरे से मिली।इस फिल्म के लिए उन्हें जी-सिने अवार्ड और आइफा अवार्ड से भी सम्मानित किया।उन्होंने वर्ष 2005 में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में आकाश फिल्म से कदम रखा, वह अब तक अपने कन्नड़ फ़िल्मी सफर में तकरीबन सौ से अधिक गानों में अपनी आवाज दे चुके है।अपने हिंदी सिनेमा करियर में कुनाल ने हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों के साथ हिंदी सिनेमा में काम कर चुके हैं।