X
अनुष्का शर्मा
Actress/Producer

अनुष्का शर्मा जीवनी

अनुष्का शर्मा मशहूर हिन्दी फिल्म अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में वह जाना पहचाना नाम हैं। शुरूआती दिनों में माॅडलिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वालीं अनुष्का को उसी दौरान यशराज बैनर की तरफ से एक साथ तीन फिल्मों के लिए साइन किया गया और यहीं से उनकी गाड़ी सही रास्ते पर चल पड़ी। उन्हें सह अभिनेत्री के तौर पर फिल्म ‘जब तक है जान’ के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

पृष्ठभूमि
अनुष्का शर्मा का जन्म उ.प्र. के अयोध्या में कर्नल अजय कुमार शर्मा और आशिमा शर्मा के घर में हुआ था। उनके एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम कारनेश है।

पढ़ाई
अनुष्का की शुरूआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने माउंट कैरमल काॅलेज, बैंगलोर से कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने माॅडलिंग की तरफ अपना रूख किया और फिर वे मुंबई चली आईं।


करियर
अनुष्का शर्मा की पहली ही फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ सुपरहिट रही। इस फिल्म में उनके हीरो सुपरस्टार शाहरूख खान थे। इस फिल्म से उन्हें काफी प्रशंसा मिली। इसके बाद आई उनकी फिल्में ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ में भी उन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। अनुष्‍का अब तक कई फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं। उनकी प्रमुख फिल्‍में पीके, जब तक है जान, एनएच 10, बॉम्‍बे बेलवेट दिल धड़कने दो, सुल्‍तान, सूई धागा, संजू, और ऐ दिल है मुश्किल आदि हैं।  
 

शादी
अनुष्‍का ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली से शादी की है। और क्रिकेट मैचों में दोनो अक्‍सर साथ देखे जाते हैं। 

बच्चे
11 जनवरी 2021 को अनुष्का और विराट की एक बेटी हुई जिसका नाम वामिका है। और अब 20 फरवरी 2024 को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है। कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर की घोषणा की, जिसमें उनके बेटे की एक तस्वीर और उसका नाम, अकाय लिखा हुआ था।



Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+